कॉफी विद करण के हैंपर से उठा पर्दा, लाखों के डायमंड एअरिंग, iphone, स्पीकर, हजारों की चॉकलेट शामिल

    इस शो में कई राज खुले हैं। लेकिन शो देखने वाली ऑडियंस के लिए विनर को दिया जाने वाला हैंपर खास रहा। सभी जानना चाहते थे कि इस हैंपर में ऐसा क्या है जिसके लिए शो पर आये गेस्ट एक्टर्स उसके लिए लड़ने के लिए तैयार होते थे। आज करण जौहर ने हैंपर के अंदर के सामान का खुलासा कर दिया है।

    कॉफी विद करण के हैंपर से उठा पर्दा, लाखों के डायमंड एअरिंग, iphone, स्पीकर, हजारों की चॉकलेट शामिल

    कॉफी विद करण का हर सीजन काफी मज़ेदार रहा रहा। फिल्ममेकर करण जौहर एक्टर्स से उनके दिल की बाहर लाने में कोई कसार नहीं छोड़ते। फिर चाहे रैपिड फायर राउंड में दूसरे एक्टर्स को बेहतर बताना हो या अपने रेग्रेट्स पर बात करनी हो। इस शो में कई राज खुले हैं। लेकिन शो देखने वाली ऑडियंस के लिए विनर को दिया जाने वाला हैंपर खास रहा। सभी जानना चाहते थे कि इस हैंपर में ऐसा क्या है जिसके लिए शो पर आये गेस्ट एक्टर्स उसके लिए लड़ने के लिए तैयार होते थे। आज करण जौहर ने हैंपर के अंदर के सामान का खुलासा कर दिया है।

    कॉफी विद करण सीजन डिज्नी 7 तो खत्म हो चुका है। लेकिन एक्टर्स ने जो हैंपर जीतें हैं उससे पर्दा अब हटा है। प्लस हॉटस्टार पर शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर हैंपर के अंदर के सामान को दिखा रहे हैं। अगर आप इस हैंपर के अंदर सामान की कीमत जानेंगे तो झटका लग जायेगा। इस हैंपर में करीब 5 से 6 लाख का सामान मौजूद है।

    करण ने बताया कि हैंपर में त्यानी की ज्वेलरी है जिसकी कीमत डेढ़ लाख से ज्यादा है। ये ब्रांड करण जौहर का ही है। आगे मार्शल ऐक्टन 2 स्पीकर है जिसकी कीमत 22 से 30 हजार के बीच की है। इस हैंपर में ऑडी एस्प्रेसो मोबेल कॉफी मेकर है मार्किट में इसकी कीमत 27 से 30 हजार के बीच है। अमेज़न इको डिवाइस ये एक प्रकार की छोटी सी टीवी है अमेज़न पर इसकी कीमत 24999 बताई गई है। फेमस वाहदम टी है जो मार्किट में 700 से 1000 के बीच मिलती है। इसके साथ टीमेकर भी है। न्यूहॉस की चॉकलेट हैं जो 8 से 10 की हैं। बॉम्बे स्वीट शॉप से मिठाई हैं इसकी कीमत 400 से 500 के बीच है। खोया नाम के पॉपुलर स्वीट शॉप से मिठाई है जो 2000 से 2500 के बीच हैं। इसके अलावा एक शानदार आईफोन है जिसके बारे में करण ने खुल कर नहीं बताया। 28बेकर स्ट्रीट की बिस्कुट हैं। कॉफी विद करण मग और कई और शानदार गिफ्ट्स हैं। अब इसका टोटल किया जाये तो 5 लाख तक का सामान इस हैंपर में मौजूद होता है। अब इसके लिए सेलेब्स आपस में लड़ेंगे नहीं तो क्या करेंगे।

    Tags