पूनम पांडे को गोद में उठा कर घूम रहे हैं करणवीर बोहरा, यूजर्स बोले 'शर्म करो घर पर बीवी बच्चे हैं'

    करणवीर भी ‘लॉकअप’ का हिस्सा थे। इसी शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। बीती रात दोनों गेटटूगेदर के लिए मिले। पैपराजी को देख कर करणवीर ने पूनम को अपनी गोद में उठा लिया। ये देख खुद एक्ट्रेस भी चौंक गई। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन कुछ सेकंड के लिए गायब हो गये। वो बस अपने कपड़े संभालती नजर आई।

    पूनम पांडे को गोद में उठा कर घूम रहे हैं करणवीर बोहरा, यूजर्स बोले 'शर्म करो घर पर बीवी बच्चे हैं'

    पूनम पांडे अपने विवादित स्टेटमेंट, तस्वीरें, वीडियोज के लिए मशहूर हैं। हाल में एक्ट्रेस को कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में देखा गया था। अब एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें करणवीर बोहरा की गोदी में देखा जा सकता है। करणवीर भी ‘लॉकअप’ का हिस्सा थे। इसी शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। बीती रात दोनों गेटटूगेदर के लिए मिले। पैपराजी को देख कर करणवीर ने पूनम को अपनी गोद में उठा लिया। ये देख खुद एक्ट्रेस भी चौंक गई। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन कुछ सेकंड के लिए गायब हो गये। वो बस अपने कपड़े संभालती नजर आई।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद करणवीर को अश्लील बताया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा-अश्लील लौंडा, अन्य ने लिखा ‘दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।’ इस कमेंट के जवाब में एक यूजर ने लिखा ‘कुछ पक नहीं सकता, शादीशुदा है ये।’ एक अन्य यूजर ने लिखा अश्लीलता की हद पार करते हुए।

    बता दें, कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में पूनम पांडे और करणवीर बोहरा के बीच अच्छी दोस्ती दिखाई गई थी। खास बात ये रही कि शो के बाद भी इनकी दोस्ती बरक़रार है। दोनों कई मौकों पर अपने शो के बाकी सदस्यों के साथ मिलते रहते हैं। इनके ग्रुप में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अंजलि अरोड़ा भी शामिल हैं। एक्ट्रेस अब बड़ी स्टार बनती जा रही हैं। उनके म्यूजिक वीडियो को फैंस से अच्छा रिस्पोंस भी मिला था। हाल में उर्फी जावेद संग उनके डांस को भी पसंद किया गया। अब उम्मीद है उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने का।

    Tags