लॉकअप में बंद करणवीर बोहरा इस्तेमाल कर रहे हैं फोन, पोस्ट देख फैंस ने उठाये सवाल
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा इस समय कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में बंद हैं। हाल में सामने आये प्रोमोज में एक्टर को बाकी कंटेस्टेंट के साथ देखा जा सकता है। लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया है कि कंगना के शो पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, बीती रात टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी ने अपनी दादी माँ को खो दिया है। एक्टर दादी को खोने का पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट पर वैसे तो कई एक्टर्स ने सहानुभूति जताते हुए कमेन्ट किया है। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी करणवीर बोहरा के इंस्टाग्राम हैंडल से आये कमेंट से हुई। करणवीर इस समय शो ‘लॉकअप’ में बंद है। शो के नियमों के अनुसार किसी भी कंटेस्टेंट को फोन इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। ऐसे में करणवीर का एक कमेंट खबरों में बना हुआ है।
करणवीर ने ऋत्विक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘वह दूसरी तरफ धन्य हो, आपके परिवार के प्रति गहरी संवेदना, आपको प्यार और ताकत, ऋत्विक।’ अब करणवीर के इस कमेंट को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। कुछ पूछ रहे हैं कि कंगना रनौत के शो लॉकअप में कंटेस्टेंट को फोन इस्तेमाल की अनुमति दी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कुछ बोल रहे हैं की करणवीर शो से बाहर हो गये हैं। देखिये कमेंट-
बता दें, करण बोहरा ने शो में बतौर लूजर के तौर पर एंट्री ली थी। उनपर कंगना ने आरोप लगाया कि वो कई शोज़ में भाग ले चुके हैं लेकिन कोई एक शो भी नहीं जीते। अब शो में वो जीतने के लिए आये हैं। हालांकि, अब उनका ये कमेंट बता रहा है कि वो शो से बाहर हो गये हैं। हालांकि, अभी न तो शो की तरफ से और न ही करण ने सफाई दी है।