किली पॉल ने सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर किया जबर डांस, यूजर्स बोले -'सपना भी फेल है'

    किली पॉल का ये डांस देख कर आप सपना चौधरी को भूल जायेंगे 

    किली पॉल ने सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर किया जबर डांस, यूजर्स बोले -'सपना भी फेल है'

    तंज़ानिया कंटेंट क्रेटर डांसर आर्टिस्ट किली पॉल अपनी शानदार लिप सिंक वीडियोज के लिए खास मशहूर हैं। उन्होंने कई हिंदी गानों पर अपनी बहन के साथ मिलकर वीडियोज बनाये हैं जो खूब पॉपुलर हुए। मिलियन में व्यूज मिले हैं। अब किली का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में किली अपनी बहन नीमा के साथ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के पॉपुलर गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर डांस करते दिख रहे हैं। किली भी तक अपनी शानदार लिप्सिंक के लिए ही मशहूर थे अब उनका डांस भी तारीफें बटोर रहा है।

    वीडियो में किली अपनी बहन के साथ सपना चौधरी के डांस स्टेप को कॉपी करते हुए तेरी आंख्या का काजल पर डांस कर रहे हैं। उन्हें ऐसा डांस कर यूजर्स किली को डांस इंडिया में भाग लेने की एडवाइस दे रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें सपना चौधरी से भी बेहतर डांसर बता रहे हैं। इससे पहले भी किली कई बॉलीवुड गानों पर अपने डांस वीडियो शेयर कर चुके हैं।

    किली पॉल के बारे में बताये तो तंजानिया के सोशल मीडिया क्रिएटर और डांसर ने अपनी बहन नीमा पॉल के साथ बॉलीवुड के कई हिट गानों पर वीडियो बनाना शुरू करने के बाद सनसनी मचा दी थी। शेरशाह के गाने 'रतन लम्बियां' पर उनके लिप-सिंकिंग के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक किली की तारीफ कर चुके हैं। पॉपुलर होने के बाद किली भारत में भी विजिट कर चुके हैं। उन्होंने कई भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स के साथ वीडियोज बनाये थे। बिग बॉस 16 में भी उन्हें अब्दु रोजिक और सभी कंटेस्टेंट के साथ देखा गया था।

    Tags