Koffee With Karan 7: जूनियर एनटीआर और राम चरण ने ठुकराया करण जौहर के शो का ऑफर

    करण जौहर कॉफी विद करण का 7वां सीजन लेकर आ रहे हैं। ये शो 7 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगा। शो में आरआरआर के सुपरस्टार भी आने वाले थे लेकिन उन्होंने फिलहाल शो को मना कर दिया है।

    Koffee With Karan 7: जूनियर एनटीआर और राम चरण ने ठुकराया करण जौहर के शो का ऑफर

    करण जौहर का शो कॉफी विद करण अपने सातवें सीजन के साथ एक बार फिर लौट रहा है। पहले एपिसोड में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर आने वाले हैं। इसके बाद तो गेस्ट की लिस्ट काफी लंबी है। तमाम नाम हमारे सामने आ चुके हैं। इस बार शो में साउथ के दो बड़े दिग्गज जूनियर एनटीआर और राम चरण भी हिस्सा लेने वाले थे। करण ने उन्हें शो के लिए इनवाइट भेजा था। फैंस उम्मीद कर रहे थे, दोनों एक साथ जब करण के चैट शो में होंगे तो कितना बढ़िया माहौल होगा। कुछ और नया जानने को मिलेगा। लेकिन अब दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। दरअसल न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि आरआरआर के दोनों सुपरस्टार्स ने कॉफी विद करण सीजन 7 में आने से मना कर दिया है। हालांकि इसके पीछे का कारण सामने नहीं आया है।

    अब बताया जा रहा है कि उनकी जगह टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन शो पर आएंगे। इस बीच रिपोर्ट में ये कहा गया है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का शो में आना कंफर्म है। लाइगर स्टार्स विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे भी शो का हिस्सा होंगे। सामंथा रुथ प्रभू भी करण जौहर के शो में पहली बार नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में उनके साथ अक्षय कुमार होंगे। दोनों पहले एक साथ एक विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। लेकिन अभी तक दोनों की कंफर्मेशन सामने नहीं आई है। इनके अलावा शो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी पहली बार साथ में चैट शो में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि वो अपनी बेटी मालती पर बात करेंगे।

    करण जौहर का ये शो आप 7 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख पाएंगे। हालांकि करण ने एक प्रैंक करते हुए ये स्टेटमेंट जारी कर दिया था कि अब 6 सीजन के बाद कॉफी विद करण नहीं आएगा। वो ये शो अब बंद कर रहे हैं। लेकिन ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट साबित हुआ। बस फर्क ये है कि जो शो पहले टीवी पर आता था अब वो ओटीटी पर आएगा। करण जौहर के शो के प्रोमो जारी हो चुके है। पहले प्रोमो में शुरू से लेकर अब तक की जर्नी की झलक दिखाई गई थी।

    Tags