कॉफी विद करण 7: कैटरीना कैफ की भाभी बनेंगी इलियाना डीक्रूज? करण जौहर ने खोले राज

    कॉफी विद करण सीजन 7 में एक और रिलेशनशिप कंफर्फ हुआ है। करण जौहर ने बताया कि कैटरीना कैफ ने भाई और इलियाना डीक्रूज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    कॉफी विद करण 7: कैटरीना कैफ की भाभी बनेंगी इलियाना डीक्रूज? करण जौहर ने खोले राज

    कॉफी विद करण सीजन 7 के लेटेस्ट एपिसोड में कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर पहुंचे थे। करण जौहर ने यहां सबसे ही किसी न किसी के रिलेशनशिप के बारे में बात की। यहां पर इन तीनों के रिलेशनशिप के अलावा करण जौहर ने कैटरीना भाई सेबेस्टियन और एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज की बात की। उन्होंने कंफर्म किया कि दोनों ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने परिवार और दोस्तों के साथ मालदीव गए थे तो यहां पर सेबेस्टियन इलियाना डीक्रूज भी थे। दोनों के रिलेशनशिप की हल्की फुल्की खबर आईं थीं लेकिन तब किसी ने इस पर इतना ध्यान नहीं दिया था।

    अब करण जौहर ने इस रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। करण कहते हैं, ''मालदीव ट्रिप की कुछ फोटोज आई थीं और मैं अपने दिमाग में समझ रहा था कि मैंने इन दोनों को पहली बार साथ में देखा है और फिर मैं समझ गया कि सब बहुत जल्दी से आगे बढ़ गया।'' करण की बात सुनकर कैटरीना हंसने लगीं और बोलीं, ''करण अपने आस-पास काफी चीजों को नोटिस कर लेते हैं।''

    वहीं कैटरीना कैफ ने अपने और विक्की कौशल के रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनका पहले विक्की कौशल के लिए कोई खास लगाव वहीं था। लेकिन जोया अख्तर की पार्टी में कैटरीना विक्की को दिल दे बैठी थीं और उन्हें ही उन्होंने सबसे पहले इस बारे में बताया। कैटरीना ने विक्की को कॉफी विद करण मे ही अपनी पसंद बताया था और जब ये बात विक्की को पता चली थी तो वो करण जौहर के सामने उनके शो पर सोफे पर लेट गए थे। ये काफी फनी मोमेंट था। विक्की और कैटरीना ने पिछले साल दिंसबर 2021 में राजस्थान में शादी कर ली है।

    बता दें कि कैटरीना अब फिल्म फोन भूत में नजर आएंगी। इसकी प्रमोशन के लिए ही वो ईशान खट्टर और सिद्धांत कपूर के साथ करण के शो में आईं थीं।

    Tags