कॉफी विद करण 7: लाल सिंह चड्ढा के लिए मानुषी छिल्लर थीं पहली पसंद? करीना कपूर की इस एड से हुआ खुलासा

    कॉफी विद करण सीजन 7 में आमिर खान ने अपनी फिल्म से एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना कपूर पहली पसंद नहीं थीं। उन्होंने पहली एक्ट्रेस का हिंट भी दिया है।

    कॉफी विद करण 7: लाल सिंह चड्ढा के लिए मानुषी छिल्लर थीं पहली पसंद? करीना कपूर की इस एड से हुआ खुलासा

    कॉफी विद करण सीजन 7 के लेटेस्ट एपिसोड में आमिर खान और करीना कपूर खान नजर आए। दोनों ने करण जौहर के साथ जमकर मस्ती की। यहां तक कि उन्होंने मिलकर करण जौहर की ही टांग खींच डाली। आमिर खान और करीना कपूर दोनों साथ में फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। इस फिल्म के बारे में भी आमिर खान ने बाते की हैं। आमिर की बात से ही ये अंदाजा लगा कि लाल सिंह चड्ढा के लिए पहली पसंद मानुषी छिल्लर थीं। वो तो बाद में करीना कपूर का नाम लिया गया।    

    आमिर खान ने करण जौहर को बताया कि लाल सिंह चड्ढा के लिए वो कोई 25 साल की उम्र की लड़की की तालाश कर रहे थे। कास्टिंग डायरेक्टर ने एक विज्ञापन की वीडियो दिखाई जिसमें करीना कपूर और वो लड़की थी जिसे कास्ट करना चाहते थे। लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर और आमिर दोनों की ही नजरें करीना पर टिक गई थीं। करण जौहर ने पूछा भी कि वो कौन सी एक्ट्रेस थी। इस पर एक्टर ने कहा कि ये जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा, ''लड़की काफी अच्छी थी। इसमें कोई शक नहीं।'' 

    अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये दूसरी लड़की मानुषी छिल्लर ही थी। क्योंकि उन्होंने ही करीना कपूर के साथ एक एड की थी और वो कम उम्र की भी हैं। ये एक ज्वैलरी की एड थी। ये एड आप यहां देख सकते हैं।

    आमिर खान ने करीना को चुनने के पीछे के कारण भी बताए। एक तो उन्होंने आमिर खान के साथ पहले से ही थ्री इडियट्स और तालाश में काम किया था। उन्होंने करीना कपूर को आगे बढ़ते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि वो देख रहे हैं कि कैसे कैसे करीना बढ़ते दिनों के साथ अपनी एक्टिंग में निखार ला रही हैं। बता दें कि करीना और आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन के साथ होने वाला है।

    Tags