कॉफी विद करण 7: विजय देवरकोंडा ने रणबीर कपूर को पहचानने से किया इनकार, फैंस ने यूं किया रिएक्ट

    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे कॉफी विद करण के सीजन 7 पर आए थे। यहां एक क्विज में विजय रणबीर कपूर को नहीं पहचान पाए। तो देखिए लोगों ने उन्हें कैसे रिएक्शन दिए हैं।

    image

    करण जौहर का शो कॉफी विद करण सीजन 7 काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ये शो हर गुरुवार को डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाता है। इस बार शो के गेस्ट अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा थे। शो पर इस बार भी खूब मस्ती मजाक हुआ। यहां तक कि साउथ स्टार विजय को देखना और भी मजेदार लग रहा था। शो में कई हाईलाइट्स ऐसी हैं जिन पर आपका ध्यान जाएगा लेकिन उनमें से एक ये भी मजेदार है कि विजय देवरकोंडा रणबीर कपूर को पहचान नहीं पाए।

    दरअसल करण जौहर एक क्विज राउंड रखा था। इसमें उन्होंने पूछा कि एक एक्टर हैं जिन्होंने बॉलीवुड की टॉप क्लास एक्ट्रेस से शादी की है और वो एक फुटबॉल टीम के मालिक भी हैं। इस पर अनन्या पांडे तुरंत अभिषेक बच्चन का नाम ले देती हैं लेकिन ये जवाब गलत निकलता है। करण विजय की तरफ मुड़ जाते हैं और बोलते हैं कि इस एक्टर का फेवरेट नंबर 8 है और अनन्या जैसे ही ये सुनती हैं वो करण जौहर से मिन्नत करने लगती हैं कि उन्हें ये जवाब देने दें। लेकिन करण लाइगर एक्टर को पूरा टाइम देते हैं लेकिन विजय नहीं पहचान पाते। इसके बाद अनन्या तुरंत रणबीर कपूर का नाम ले लेती हैं। वो विजय को कहती हैं कि 8 नंबर नहीं पता। इस पर विजय कहते हैं, ''मुझे कैसे पता होगा।''

    ये देखने के बाद लोग इस पर अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वो विजय का क्यूट रिएक्शन भी दे रहे हैं और करण जौहर की क्लास भी लगा रहे हैं कि बॉलीवुड का इतना महिमामंडन क्यों कर रहे हैं और यहां तक कि आलिया भट्ट को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कहने पर भी करण जौहर को ट्रोल किया गया है। यहां देखिए कैसे कैसे रिएक्शन्स मिले हैं।

    Tags