कॉफी विद करण सीजन 7: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी पहली बार किसी चैट शो में पहुंचेंगे साथ?

    करण जौहर के शो में पहली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साथ नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक न सिर्फ वो शो का हिस्सा होंगे बल्कि अपनी बेटी मालती के बारे में भी खुलकर बात करेंगे।

    कॉफी विद करण सीजन 7: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी पहली बार किसी चैट शो में पहुंचेंगे साथ?

    करण जौहर एक बार फिर अपना शो कॉफी विद करण लेकर आ रहे हैं। पिछले 6 सीजन्स में करण और उनके गेस्ट ने खूब एंटरटेन किया और तमाम बॉलीवुड के राज खोले और अब वो 7वां सीजन लेकर हाजिर है। करण का शो 7 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगा। शो के लिए गेस्ट लिस्ट बन चुकी है। सबसे पहले शो में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आएंगे। इसके बाद तमाम एक्टर्स का नाम लिस्ट में शामिल है।

    करण के शो के लिए सबसे लेटेस्ट नाम प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का सामने आ रहा है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो ये दोनों पहली बार इंडिया में किसी रिएलिटी शो में साथ होंगे। दोनों एक साथ कम ही पब्लिक अपीयरेंस में होते हैं। अब दोनों अगर शो में नजर आएंगे तो जाहिर है दोनों अपनी बेटी मालती के बारे में भी बात करेंगे। प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। पिछले दिनों प्रियंका ने अपनी बेटी के पैरों की फोटो शेयर की थी जिसमें वो निक के साथ दिख रही थीं।

    बात करें कॉफी विद करण की तो प्रियंका पिछले सभी 6 सीजन्स में नजर आई हैं। पहले सीजन में वो अर्जुन रामपाल के साथ आई थीं, दूसरे सीजन में ऋतिक रोशन के साथ, सीजन 3 में शाहिद कपूर के साथ, सीजन 4 दीपिका पादुकोण के साथ, सीजन 5 में वो अकेले आईं और सीजन 6 करीना कपूर के साथ नजर आई थीं।

    करण के आने वाले एपिसोड्स में अगर बाकी गेस्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह-आलिया भट्ट, वरुण धवन-अनिल कपूर, राम चरण-जूनियर एनटीआर, अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा, करिश्मा कपूर-करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा और अक्षय कुमार-सामंथा रुथ प्रभु नजर आ सकते हैं। करण जौहर ने ये शो शुरू करने से पहले ऐलान कर दिया था कि अब कॉफी विद करण दोबारा नहीं लौटेगा। हालांकि ये महज एक पब्लिसिटी स्टंट साबित हुआ।

     

    Tags