कॉफी विद करण सीजन 7: रणवीर सिंह ने दीपिका की माँ के बारे में कही ये बात, आलिया ने शादी पर किये खुलासे

    पहला एपिसोड सबसे ज्यादा मज़ेदार होने वाला है क्योंकि आज आज रॉकी और रानी यानी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह शो के पहले मेहमान होंगे। हाल में शो का पहला प्रोमो शेयर किया गया था जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जबरदस्त केमिस्ट्री फैन को बेहद पसंद आई। अब आज शाम पूरा एपिसोड दिखाया जायेगा जो बेहद मजेदार होने वाला है।

    Koffee With Karan 7 Ranveer Alia

    Koffee With Karan 7 Ranveer Alia

    कॉफी विद करण सीजन 7 आज से शुरू हो रहा है। पहला एपिसोड सबसे ज्यादा मज़ेदार होने वाला है क्योंकि आज आज रॉकी और रानी यानी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह शो के पहले मेहमान होंगे। हाल में शो का पहला प्रोमो शेयर किया गया था जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जबरदस्त केमिस्ट्री फैन को बेहद पसंद आई। अब आज शाम पूरा एपिसोड दिखाया जायेगा जो बेहद मजेदार होने वाला है।

    करण के शो पर रणवीर और आलिया ने अपनी शादी के बाद एक कुछ बदलाव के बारे में बात की। रणवीर ने अपने बदले वार्डरोब के बारे में कहा कि अब उनके पास एक नहीं बल्कि दो वार्डरोब हैं। जब वी वो दीपिका के घर बैंगलोर जातेहैं वहां उनके लिए अलग वार्डरोब है जिसमें वाइट-टी-शर्ट और ब्लू जीन्स है जिसे वो कभी फेंकना नहीं चाहते।

    आगे करण ने रणवीर से पूछा की शादी के बाद बदलाव और एक दूसरे की चीज़े एडाप्ट करने के बारे में पूछा तो एक्टर ने कांफेस किया कि बहुत कुछ बदलता है। लेकिन अब दोनों 10 सालों से साथ हैं। रणवीर ने कहा-''हां, बिल्कुल। लेकिन अब हम 10 साल से साथ हैं। शुरू में तो उन्हें पूरी तरह से लग रहा था जैसे यह कौन है, यह क्या है? खासकर दीपिका की मां। ईमानदारी से कहूं तो उन्हें नहीं पता था कि मुझे क्या बनाना है। हमने एक-दूसरे के साथ गर्मजोशी से पेश आने के लिए समय लिया लेकिन अब वह मेरी मां की तरह हैं।"

    बता दें, आज शाम 7 बजे से डिस्नी प्लस हॉटस्टार पर कॉफी विद करण सीजन 7 का पहला एपिसोड दिखाया जायेगा। ये सीजन बेहद ही जबरदस्त होने वाला है। इस नए सीजन अक्षय कुमार, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, विजय देवरकोंडा, सामंथा प्रभु, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स दस्तक देने वाले हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कुछ हैम्पर के लड़ रहे हैं तो कुछ अपनी निजी जीवन पर खुलासे कर रहे हैं। इस बार करण जबरदस्त तरीके से इंट्रोडक्शन देंगे तो वहीं सेलेब्स रैपिड फायर गेम के लिए तैयार दिखेंगे। इस नए सीजन फिजिकल एक्टिव भी दिखाई दे रही है। मतलब शो का हर एपिसोड धिना धिन धा होने वाला है। वहीं पहले एपिसोड में आपको रॉकी और रानी यानी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को साथ देखने का इंतजार है।

    Tags