Koffee With Karan Season 8: आलिया भट्ट और उनकी माँ सोनी राजदान के साथ नीतू कपूर की चल रही है ये बहस, जीनत अमान ने खोले जिंदगी के राज़

    नीतू कपूर और आलिया भट्ट के बीच पोती राहा को लेकर चल रही है ये बहस, सोनी राजदान भी हैं शामिल

    Koffee With Karan Season 8: आलिया भट्ट और उनकी माँ सोनी राजदान के साथ नीतू कपूर की चल रही है ये बहस, जीनत अमान ने खोले जिंदगी के राज़

    कॉफ़ी विद करण सीजन 8 का नया एपिसोड कई मायनों में खास था। इस बार गुजरे जमाने की एक्ट्रेस ज़ीनत अमान और नीतू कपूर शो पर गेस्ट बन कर पहुंची थीं। 70 के दशक की दो दिग्गज एक्ट्रेसेज जब पहुंची हो तो उस जमाने की बातचीत होना तो स्वाभाविक है। इस एपिसोड की शुरुआत दोनों की फिल्मों से की गई। शशि कपूर पर क्रश से लेकर परवीन बाबी, हेमा मालिनी और रेखा के बारे में बात की गई।

    एपिसोड के दौरान नीतू कपूर ने बहू आलिया भट्ट और उनकी माँ सोनी राजदान से अपनी छोटी लड़ाई के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि आलिया की माँ सोनी राजदान और उनके बीच पोती राहा को लेकर बहस चल रही है। वो राहा से रणबीर को पापा बुलवाने की जिद्द करती हैं वहीं सोनी चाहती हैं कि राहा पहले मम्मी बोले। आगे नीतू कपूर ने ये भी बताया कि आलिया बहुत खुश हो रही थी कि राहा ने उन्हें मम मम बोला है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने जवाब में कहा की ये मम मम का मतलब मम्मी नहीं है। करण जौहर दोनों दादी और नानी की इस छोटी सी जंग पर जोर से हंस पड़े।

    ये एपिसोड शानदार था। पुराने जमाने का सिनेमा दिखने वालों के लिए जीनत और नीतू कपूर का एक शो पर आना बेहद खास था। दोनों ने अपने जीवन से जुड़े कई बड़े खुलासे किये। नीतू कपूर ने बताया कि उन्हें अपने ही चाचा ससुर शशि कपूर पर क्रश था। वहीं जीनत अमान ने कहा कि उन्हें कपूर परिवार के एक सदस्य से बॉक्स में गिफ्ट्स आया करते थे। यहां दोनों एक्ट्रेसेज ने रेखा, जया बच्चन और हेमा मालिनी के संग अपने रिश्तों पर खुलासा किया। परिवार, प्यार और काम, करियर के बारे में बात की।