लॉकअप: कंगना रनौत ने बदल दिए शो के नियम, कहा-'ये मेरी जेल है, यहां वो होगा जो मैं चाहूंगी'

    बाद में दुनिया के सामने माफी मंगवाई फिर उन्हें एंट्री मिली। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो के मुताबिक एक फिर कंगना ने अपने हिसाब से पूरा गेम बदल दिया है।

    Lock Upp - Kangana Ranaut.

    Lock Upp - Kangana Ranaut.

    कंगना रनौत को उनके वेब शो 'लॉकअप' में पसंद किया जा रहा है। उनका स्वैग हो या फिर कैदियों पर अत्याचार क्वीन कंगना का ये रूप पॉपुलर हो चुका है। कंगना के गुस्सा ऐसा है कि उन्होंने बदतमीजी करने पर साइशा शिंदे को लॉकअप से बाहर कर दिया था। बाद में दुनिया के सामने माफी मंगवाई फिर उन्हें एंट्री मिली। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो के मुताबिक एक फिर कंगना ने अपने हिसाब से पूरा गेम बदल दिया है।

    दरअसल, चार्जशीट में आने वाले कैदियों को सेफ कैदियों द्वारा बचाया जाता था। ये एक प्रक्रिया होती थी। लेकिन अब कंगना ने गेम का ये अहम नियम बदल दिया है। प्रोमो में कंगना चार्जशीट में आये कैदियों से पूछती हैं कि चार्जशीट में लगे कैदियों को कौन बचाता है? शुभम शर्मा जवाब देते हुए कहते हैं सेफ को-कैदी। आगे कंगना गेम के इस बड़े नियम को बदलते हुए बताती हैं कि अब उन्हें चार्जशीट में आये अनसेफ कैदी बचा सकते हैं। बस कोई भी अनसेफ कैदी अपना नाम नहीं ले सकता। ये सुना कर सभी हैरान हो जाते हैं। कंगना कहती हैं-'ये मेरी जेल है यहां वो होगा जो मैं चाहूंगी। आप 1 कदम आगे चलोगे तो मैं 10 कदम चलूंगी।' देखिये प्रोमो-

    बता दें, कंगना रनौत का ये शो अपने अनोखे कांसेप्ट की वजह से ऑडियंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शो में आये कैदियों ने अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। हाल में मंदाना ने अपना सीक्रेट रिवील करते हुए बताया कि पति गौरव गुप्ता से अलग होने के बाद उनका फिल्म इंडस्ट्री के किसी पॉपुलर डायरेक्टर के साथ अफेयर था। एक ऐसा डायरेक्टर जो महिलाओं के हक की बात करता है। दोनों ने बेबी भी प्लान किया था। लेकिन बाद में उन्हें अबॉर्शन कराना पड़ा। मंदाना का ये सीक्रेट सुन कैदियों के साथ कंगना रनौत भी अपने आंसू नहीं रोक पाई। वहीं हाल में मनुव्वर फारूकी की शादी का राज भी खुल गया है। मुनव्वर शादीशुदा होने के साथ एक बेटे के पिता भी हैं। है सच्चाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को बर्दाश नहीं हो रही है। वो अब भी शॉक में हैं। अब आगे एपिसोड में कई और बड़े खुलासे होने वाले हैं।

    Tags