शादी समारोह में स्टार बनकर पहुंची 'लॉकअप' की अंजलि अरोड़ा, फैंस के साथ खिंचवाई फोटो

    शो के बाद अंजलि को लॉकअप की आफ्टर पार्टी में स्पॉट किया गया था। अब इतने समय बाद अंजलि अपने परिवार की शादी में शामिल हुई।

    शादी समारोह में स्टार बनकर पहुंची 'लॉकअप' की अंजलि अरोड़ा, फैंस के साथ खिंचवाई फोटो

    कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में नज़र आई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा अब बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग पहले ही 10 मिलियन पार थी अब तो वो अपने फैंस के लिए स्टार हैं। शो के बाद अंजलि को लॉकअप की आफ्टर पार्टी में स्पॉट किया गया था। अब इतने समय बाद अंजलि अपने परिवार की शादी में शामिल हुई।

    विरल भैयानी ने अंजलि अरोड़ा का एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इन्फ्लुएंसर को काली साड़ी में परिवार की शादी समारोह में एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान शादी में आये सभी मेहमान उनके साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नज़र आये। वहीं अंजलि ने भी सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए जबरदस्त पोज़ दिए। इस पार्टी में वो किसी बड़े स्टार से कम नहीं लग रही थीं। सभी की निगाहें तो बस उन्हीं पर टिकी हुई थी। देखिये-

    बता दें, अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने अनोखे डांस वीडियोज के लिए फेमस हैं। उनके हरके वीडियोस पर कई मिलियन व्यूज आते हैं। अपनी इसी पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ ऑफर हुआ था। इस शो ने उन्हें एक अलग पहचान के दौरान उनकी पॉपुलैरिटी में भी इजाफा कर दिया। इसी शो के दौरान उनकी और विनर रहे मुनव्वर फारुकी की जोड़ी को पसंद किया गया था। सोशल मीडिया पर तो दोनों का नाम भी फेमस था। लेकिन शो से बाहर आते ही मुनव्वर ने गर्लफ्रेंड नाज़ के साथ फोटो शेयर कर साफ़ कर दिया कि वो सिंगल नहीं है। शायद इसी वजह के चलते उन्होंने शो के दौरान कभी अंजलि से प्यार का रिश्ता नहीं बनने दिया। वहीं लॉकअप के बाद अब अंजलि को नए प्रोजेक्ट्स में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags