लॉकअप: मंदाना करीमी का खुलासा, एक्स-हसबैंड की माँ ने कहा था सलवार-सूट पहनों, मंदिर के सामने बैठो

    इस पर मंदाना ने उन्हें बताया कि उन्होंने भी 27 की उम्र में शादी की थी। हालांकि, एक्ट्रेस की ये शादी सिर्फ 8 महीनों में टूट गई। इस बारे में मंदाना ने बताया-‘

    लॉकअप: मंदाना करीमी का खुलासा, एक्स-हसबैंड की माँ ने कहा था सलवार-सूट पहनों, मंदिर के सामने बैठो

    कंगना रनौत के शो में एक्ट्रेस मंदाना करीमी की एंट्री बहुत कुछ अपने साथ लेकर आई है। हाल में ब्यूटी ब्लॉगर आजमा फलाह से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किये हैं। हाल के एपिसोड में आजमा ने मंदाना से उनके बॉयफ्रेंड के बारे में पूछा था। इस पर एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद आजमा ने बताया कि वो अभी 23 साल की हैं। वो 26-27 साल की होने के बाद शादी कर लेंगी।

    इस पर मंदाना ने उन्हें बताया कि उन्होंने भी 27 की उम्र में शादी की थी। हालांकि, एक्ट्रेस की ये शादी सिर्फ 8 महीनों में टूट गई। इस बारे में मंदाना ने बताया-‘हम ढाई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और फिर सगाई कर ली। 7-8 महीने तक हमारी सगाई हुई और फिर शादी कर ली, जो कोर्ट मैरिज थी। हम आठ महीने एक साथ रहे, और फिर यह अच्छा नहीं था। फिर हम चार साल के लिए अलग हो गए। हमारा हाल ही में 2021 में तलाक हो गया। उसने ऐसा दिखावा किया जैसे मेरा कोई अस्तित्व ही नहीं था।‘ आगे मंदाना ने बताया- ‘अलग होने के इन चार वर्षों में, वह जिसे जानता था, उसके साथ सोता था।‘

    आजमा ने मंदाना से पूछा कि उनके अलग होने पर एक्स-हसबैंड के परिवार का क्या रिएक्शन था? मंदाना ने कहा कि जब वह शूटिंग कर रही थीं, तब उनके उस समय बॉयफ्रेंड की मां उन्हें डोनट्स, फूल भेजती थीं और कॉफी, शॉपिंग के लिए जाती थीं। स्पा और पार्टियों ने एक साथ अटेंड की और दिखाया कि वह काफी खुले विचारों वाली थी। बाद में, उन्होंने मुझसे कहना शुरू किया 'तुम उस लड़की से बात नहीं कर सकती, वह एक है ‘बि*** क्योंकि वह अकेली है' और अब तुम्हारी शादी हो रही है। आप इन लोगों से क्यों बात कर रहे हैं? अगर मैं अकेली कहीं जाती, तो वह सभी को फोन करके सुनिश्चित करती थीं कि क्या मैं वहां हूं या नहीं। वे बदल गए। कहते थे 'सलवार कमीज पहनो, मंदिर के सामने बैठों।‘

    बता दें, मंदाना ने एक्टर गौतम गुप्ता के भाई गौरव गुप्ता से जनवरी साल 2017 में शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा नहीं चली और दोनों का ये रिश्ता सिर्फ 8 महीनों में टूट गया। शादी के करीब चार साल बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल मंदाना, कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ से हैडलाइन बना रही हैं।

    Tags