मनी हाईस्ट के रियो को दिल्ली एयरपोर्ट पर देख हैरान हुए फैंस, बोले-'ये यहां कैसे?'

    मनी हाईस्ट के रियो को दिल्ली में देख ऐसा था लोगों का रिएक्शन  

    मनी हाईस्ट के रियो को दिल्ली एयरपोर्ट पर देख हैरान हुए फैंस, बोले-'ये यहां कैसे?'

    दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज में स्पेनिश मनी हाईस्ट के किरदारों को खूब पसंद किया गया था। इस सीरीज में रियो का किरदार निभाने वाले मिगुएल हेरान भारत दौरे पर हैं। हाल में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस के साथ स्पॉट किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि मिगुएल भारत में किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में आये हैं। हालांकि, उनके भारत आने का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है। देखिये-

    रियो उर्फ़ मिगुएल हेरान पहली बार बहार नहीं आये हैं। इससे पहले 2015 में उन्होंने म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप गाना के लिए पिया बाजपेयी के साथ एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की थी। लेकिन मनी हाईस्ट का असली क्रेज कुछ साल पहले शुरू हुआ था और यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और पसंदीदा शो में से एक बन गया है। अधिकांश स्पैनिश एक्टर्सं के भारत में अब बहुत बड़े फैंस हैं।

    मनी हाइस्ट स्पैनिश चैनल पर 2017 में दिखा दिया गया था। पॉपुलैरिटी के चलते 2019 और 2021 के बीच इसके सभी सीजन नेटफ्लिक्स पर दिखाए गये जिसे दुनिया भर में अच्छा रिस्पोंस मिला। भारत में शो को लेकर जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिखी गई है। भारत में मनी हाईस्ट के किरदारों के सबसे ज्यादा फैंस हैं। इसका अंदाज़ा मिगुएल के इस भारत दौरे से लगाया जा सकता है।

    बता दें, मनी हाईस्ट एक क्राइम ड्रामा है जिसमे प्रोफेसर और उनकी टीम पैसे बनाने वाली जगह पर चोरी करते हैं और पैसे छापते हैं। इस पूरी सीरीज में प्रोफ़ेसर के किरदार ने जबरदस्त छाप छोड़ी जिसे आज तक लोग भुला नहीं पाए हैं। अब इन्हें नए किरदारों में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags