मूविंग विद मालइका: शादी की बात सुनते ही मलाइका ने करण को दिखाया बाहर का रास्ता, गुस्से में नोरा ने भी छोड़ा शो

    कुछ समय पहले ही मेकर्स ने मूविंग इन विद मलाइका का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस प्रोमो में मलाइका अरोड़ा करण जौहर की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। 

    मूविंग विद मालइका: शादी की बात सुनते ही मलाइका ने करण को दिखाया बाहर का रास्ता, गुस्से में नोरा ने भी छोड़ा शो

    मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं जो कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुच समय पहले ही मलाइका अरोड़ा के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर उड़ी थीं। इस खबर के फैलने के बाद फैंस के बीच हंगामा मच गया था। वहीं अफवाह फैलाने वालों पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का गुस्सा भी फूट गया था। इन दिनों मलाइका अरोड़ा अपने ओटीटी शो मूविंग इन विद मलाइका की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने मलाइका अरोड़ा के शो का एक शानदार प्रोमो फैंस के साथ साझा किया है। इस प्रोमो में मलाइका अरोड़ा अपने खास दोस्त करण जौहर, नोरा फतेही और टेरेंस लूईस से बात करते नजर आ रहे हैं।

     मलाइका अरोड़ा के शो के इस प्रोमो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। इस प्रोमो में मलाइका अरोड़ा करण जौहर की अच्छे से क्लास लगाती नजर आ रही हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने नोरा फतेही को भी नाराज कर दिया है। मूविंग इन विद मलाइका के प्रोमो में करण जौहर, मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल करते दिखे। 

    करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा से पूछा कि वो शादी कब करने जा रही हैं। ये बात सुनते ही मलाइका अरोड़ा भड़क गईं। मलाइका अरोड़ा ने गुस्से में करण जौहर से शो छोड़कर जाने के लिए कह दिया। मलाइका अरोड़ा की बातें सुनकर करण जौहर भी चुप हो गए। जिसके बाद मलाइका अरोड़ा नोरा फतेही और टेरेंस लूईस से बात करती दिखीं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने नोरा फतेही को डांस में चैलेंज किया। ये दोनों हसीनाएं साथ में जमकर डांस करती दिखीं। 

    शो मूविंग इन विद मलाइका के प्रोमो में आगे बाद नोरा फतेही और मलाइका ने टेरेंस लूईस से बात की। टैरेंस बार बार मलाइका की तारीफ करते दिखे। टेरेंस की हरकतों ने नेरो फतेही को नाराज कर दिया। जिसके बाद नोरा फतेही दोनों सितारों को बाय बोलकर चली गईं। शो मूविंग इन विद मलाइका के इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। फैंस इस शो के आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    Tags