मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड निकली ये अनजान लड़की, शो से पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

    मुनव्वर और नाज़ की रिश्ता लॉकअप शुरू होने के कुछ महीनों पहले ही शुरू ही हुआ था। अब शो का ख़िताब जीतने के बाद मुनव्वर ने दुनिया को अपने इस प्यार के बारे में बता दिया है।

    मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड निकली ये अनजान लड़की, शो से पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी

    कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' के विनर रहे कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अब अपनी जीत से ज्यादा एक अनजान लड़की के साथ फोटो शेयर करने को लेकर ज्यादा खबरों में बने हुए हैं। मुनव्वर ने जीत की ट्रॉफी अपने हाथों में लेने के बाद लॉकअप की आफ्टर पार्टी अटेंड की थी। इस पार्टी में मुनव्वर अपनी इ खास दोस्त के साथ पहुंचे थे। बाद में कॉमेडियन ने अपनी इसी खास दोस्त के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में उन्होंने लड़की को बब्बी कहा हुआ था। अब इस लड़की की पहचान सामने आ गई है। TOI की माने तो लड़की का नाम नाज़िल है। प्यार से नाज़ कहा जाता है। मुनव्वर और नाज़ की रिश्ता लॉकअप शुरू होने के कुछ महीनों पहले ही शुरू ही हुआ था। अब शो का ख़िताब जीतने के बाद मुनव्वर ने दुनिया को अपने इस प्यार के बारे में बता दिया है।

    पोर्टल ने आगे अपने सूत्र के हवाले से बताया है कि मुनव्वर लॉकअप की पार्टी में नाज़ के साथ पहुंचे थे। उन्होंने सभी को नाज़ से मिलवाते हुए उन्हें अपना प्यार बताया। अब ये तो कन्फर्म है कि मुनव्वर के दिल में अंजलि नहीं बल्कि नाज़ रहती हैं। अब इस खबर से अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर के फैन्स मुंजलि को दुख तो बहुत हो रहा होगा।

    बता दें, कंगना रनौत द्वारा होस्ट एकता कपूर का शो लॉकअप कुछ महीने पहले OTT प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर शुरू हुआ था। कोई नहीं जानता था कि बिग बॉस से तुलना किये जाने के बाद इस शो को कितना पसंद किया जायेगा। लेकिन उम्मीद से परे इस शो ने भी दिल जीता और कैदी बनकर घर में रहे कंटेस्टेंट ने भी ऑडियंस को खुश किया। कई पॉपुलर नामों की एंट्री के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने शो का ख़िताब अपने नाम कर लिया। अब खबरें हैं कि मुनव्वर खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में रोहित शेट्टी के सामने स्टंट करते दिखेंगे।

    Tags