पायल रोहतगी ने शेयर किया मुनव्वर फारुकी का पुराना विवादित वीडियो, यूजर्स ने कहा हार नहीं पची

    ट्रॉफी हारने के बाद पायल लगातार सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट कर रही हैं। हाल में उन्होंने विनर मुनव्वर फारुकी का एक पुराना वीडियो शेयर किया था जिसे लेकर पहले खूब विवाद हुआ था।

    पायल रोहतगी ने शेयर किया मुनव्वर फारुकी का पुराना विवादित वीडियो, यूजर्स ने कहा हार नहीं पची

    कंगना रनौत का लॉकअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जीत के बाद खत्म हो गया है। अंतिम दो में मुनव्वर और पायल रोहतगी ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन मुनव्वर को ऑडियंस का सबसे ज्यादा प्यार मिला और उन्होंने पायल को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं पायल इस हार के बाद ज्यादा देर सेट पर नहीं रुकी और शो छोड़ कर चली आई। ट्रॉफी हारने के बाद पायल लगातार सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट कर रही हैं। हाल में उन्होंने विनर मुनव्वर फारुकी का एक पुराना वीडियो शेयर किया था जिसे लेकर पहले खूब विवाद हुआ था।

    ये वही वीडियो था जिसकी वजह से मुनव्वर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। बाद में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वीडियो शेयर करते हुए पायल ने कॉमेडियन पर तंज भी कसा। एक्ट्रेस ने लिखा-'लॉकअप के विनर का वीडियो अपलोड किया। इस तरह वह अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करता है और रियलिटी शो में विक्टिम कार्ड खेलता है। पायल द्वारा शेयर इस वीडियो पर मिले-जुले कमेंट्स आये। कुछ ने एक्ट्रेस पर हार न पचा पाने का आरोप लगाया। तो कुछ ने एक्ट्रेस का समर्थन किया।

    दूसरी तरफ पायल ने मीडिया से बातचीत का अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पायल अपना पॉइंट करते हुए अपने अनुभवों पर बात की। साथ ही शो के जेलर साहब करण कुंद्रा की तारीफ की। उन्होंने बिग बॉस के अगले सीजन में आने पर भी बात की। पायल ने बताया कि मैंने इस शो से सीखा कि किसी भी रियलिटी शो में इमोशनली शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपने गुस्से और शो के बाक़ी कंटेस्टेंट पर भी बात की। देखिये-

    बता दें, पायल रोहतगी बिग बॉस सीजन 2 में खूब खबरें बटोरी थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। उन्हें कई बार अलग मुद्दों पर बात करते हुए देखा गया है। कंगना रनौत के शो लॉकअप में पायल के इसी बेबाक अंदाज़ को पसंद किया गया। विनर मुनव्वर से उनका विवाद हो या पूनम से मीठी नोकझोक ऑडियंस ने उनके इस नए रूप और उनकी जिंदगी से जुड़े सीक्रेट को खूब एन्जॉय किया। अब पायल को किसी नए प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags