लॉक अप शो से निकलते ही प्रिंस ने किया आजमा फल्लाह को इंस्टा पर ब्लॉक! सुनते ही मुनव्वर की निकली हंसी

    मुनव्वर फारूकी हाल ही में लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने आजमा फल्लाह को भी अपने साथ जोड़ लिया था। इस दौरान आजमा ने बताया कि प्रिंस नरूला ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है।

    लॉक अप शो से निकलते ही प्रिंस ने किया आजमा फल्लाह को इंस्टा पर ब्लॉक! सुनते ही मुनव्वर की निकली हंसी

    कंगना रनौत का शो लॉक अप भले ही खत्म हो गया है, लेकिन इससे जुड़े कंटेस्टेंट्स अभी भी लोगों के बीच सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो की ट्रॉफी के विजेता मुनव्वर फारूकी रहे थे। लेकिन आज हम आपको बात कर रहे हैं प्रिंस नरूला और आजमा फल्लाह के बारे में यहां। दरअसल जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं वो जानने के बाद आपकी हंसी नहीं रूक पाएगी। दरअसल हुआ ये था कि मुनव्वर शो को जीतने के बाद लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने लाइव के बीच में आजमा फल्लाह को भी जोड़ लिया था। 

    मुनव्वर ने थोड़ी बहुत बातचीत करने के बाद आजमा से प्रिंस नरूला के बारे में पूछा। शो के वक्त प्रिंस आजमा के बहुत बड़े क्रश थे। जब मुनव्वर ने प्रिंस का नाम लिया तो आजमा चुप हो गई और हंसते हुए बताया कि प्रिंस नरूला ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। ये सुनते ही मुनव्वर जोर-जोर से हंसने लगे। उधर आजमा भी इस बात पर जोर-जोर से हंसने लगी और कहने लगी मैंने उसका क्या बिगाड़ा था।

    जिस वक्त दोनों लॉक अप में थे उस वक्त आजमा से ये सवाल किया गया था कि शो से निकलते ही वो क्या करेंगी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि वो सबको मैसेज करेंगी वो भी हर रोज। व्हाट्सअप पर भी बात करेंगी। इस बात पर प्रिंस नरूला ने अपनी बात रखते हुए कहा था, ''मुझे परेशान किया तो मैं तो ब्लॉक कर दूंगा। यहां तक कि सबसे पहला काम ही यही करूंगा कि बाहर जाते ही सबसे पहले आजमा फल्लाह को ब्लॉक करूंगा।'' अब सवाल ये उठता है कि क्या प्रिंस ने सच में आजमा के साथ ये काम कर दिया है। वैसे शो में प्रिंस की एंट्री की बात करें तो कंगना रनौत के हुकुम का इक्का बनकर आए थे।

    Tags