Ranveer Vs Wild Trailer: रणवीर सिंह को जंगल में आई दीपिका की याद, नेटफ्लिक्स पर इस दिन दिखेगा पूरा एडवेंचर

    रणवीर सिंह नेटफ्लिक्स के एक शो में नजर आने वाले हैं। जिसमें वो बियर ग्रिल्स के साथ जंगल में एडवेंचर करते नजर आएंगे। शो 9 जुलाई से स्ट्रीम होगा।

    Ranveer Vs Wild Trailer: रणवीर सिंह को जंगल में आई दीपिका की याद, नेटफ्लिक्स पर इस दिन दिखेगा पूरा एडवेंचर

    रणवीर सिंह अगले महीने नेटफ्लिक्स पर एक नए शो में नजर आएंगे। जहां वो बियर ग्रिल्स के साथ जंगलों में एडवेंचर करेंगे। इस शो का नाम रणवीर वर्सेस वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स है। दो हफ्ते पहले इसका एक टीजर रिलीज हुआ था और अब पूरा ट्रेलर सामने आ चुका है। ट्रेलर में रणवीर पूरा एडवेंचर करते दिख रहे हैं। वो बियर के साथ जंगलों में गए हैं। वो बता रहे हैं कि जंगल में वो दीपिका के लिए वो फूल लाने गए हैं जो बहुत दुर्लभ है लेकिन इसके लिए उन्हें तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। जैसा की आप ट्रेलर में देखेंगे कि एक्टर भालुओं और भेड़ियों से आमना सामना कर रहे हैं। पहाड़ियों पर चढ़ रहे हैं। वो थक रहे हैं उनका बुरा हाल हो रहा है लेकिन वो रुक नहीं रहे हैं।

    रणवीर शो में काफी मजे करते दिख रहे हैं। बियर के साथ उन्होंने खुलकर मस्ती की है। रणवीर बियर को जय बजरंग बली बोलना सिखाते हैं, जब वो पहाड़ी पर अटके रहते हैं। बीच बीच में वो दीपिका का नाम बराबर ले रहे हैं कि वो उनसे कितना प्यार करते हैं। रणबीर कपूर की एनर्जी हमने फिल्मों में और पर्सनल लाइफ में देखी है कि वो कितना चार्ज रहते हैं। यहां वो थक भले ही रहे हैं लेकिन एनर्जी कम नहीं होने दे रहे हैं। ये शो नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई से स्ट्रीम होगा। जाहिर है इस ट्रेलर ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी है तो दर्शकों को बस थोड़ा और इंतजार करना होगा।

    वहीं अगर फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह पिछली बार फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। लेकिन इसमें एक्टिंग के लिए रणवीर की खूब तारीफ हुई थी। अब रणवीर रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बनी फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिलहाल वो आलिया भट्ट संग फिल्म रॉकी और रानी की कहानी की शूटिंग भी पूरी कर रहे हैं। करण जौहर इस फिल्म से डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। रणवीर अन्नियन नाम की फिल्म के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे। 

    Tags