सामंथा रुथ प्रभु की सिटाडेल नहीं है प्रियंका की वेब सीरीज का रीमेक, इस तरह हुआ खुलासा

    सामंथा रुथ प्रभु ने खुद बताई अपनी वेब सीरीज की जानकारी, प्रियंका चोपड़ा की सेम नाम की वेब सीरीज से है अलग

    सामंथा रुथ प्रभु की सिटाडेल नहीं है प्रियंका की वेब सीरीज का रीमेक, इस तरह हुआ खुलासा

    सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों काफी सुर्खियो मे हैं। वो नॉर्थ और साउथ दोनों जगह की इंडस्ट्री के प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। फिलहाल वो सिटाडेल नाम की वेब सीरीज शूट कर रही हैं। इस सीरीज में वरुण धवन भी उनके साथ हैं। इस सीरीज का नाम सिटाडेल है। इसे प्रियंका चोपड़ा की ही वेब सीरीज का ही रीमेक बताया जा रहा था। क्योंकि प्रियंका की सीरीज का नाम भी सिटाडे है जो पिछले महीने 28 अप्रैल को रिलीज हुई है।

    हालांकि अब सामने आया है कि सामंथा की सिटाडेल, प्रियंका की सिटाडेल का रीमेक नहीं है। सामंथा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। दरअसल हाल ही में सामंथा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की पोस्ट की थी। इस पोस्ट में में एक यूजर ने सिटाडेटल के बारे में सवाल करते हुए पूछा था, ''मेरा एक सवाल है कि प्रियंका के सिटाडेट और आपके सिटाडेटल की कहानी एक ही है?? मैं इसलिए पूछ रही हूं कि क्योंकि प्रियंका की सीरीज को सभी भारतीय भाषाओं में डब किया गया है. मैं थोड़ा कंफ्यूज हूं... क्या आप साफ कर सकती हैं कि ये समान है या अलग है?? वैसे हैप्पी बर्थडे डियर… भगवान आपका भला करे !!"

    सामंथा ने यूजर की इस बात का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ''ये रीमेक नहीं है।'' ये जानकार फैंस को काफी राहत मिली होगी। वैसे ये सामंथा की पहली वेब सीरीज नहीं है। उन्होंने पहले द फैमिली मैन 2 में काम किया है। कमाल की बात ये है कि द फैमिली मैन 2 को भी राज एंड डीके ने डायरेक्ट किया था और अब सिटाडेल को भी वहीं डायरेक्ट कर रहे हैं।

    वैसे सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में फिल्म शकुंतला में नजर आई हैं। हालांकि ये फिल्म बड़े पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाईं। जबकि इससे पहले सामंथा फिल्म यशोदा में नजर आई थीं और उस फिल्म में एक्ट्रेस की काफी तारीफ हुई थी।

    Tags