अंजलि अरोड़ा के डांस को देखकर फैंस के छूटे पसीने, कुड़ी चमकीली पर जमकर लगाए ठुमके

    अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कमाल का डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

    अंजलि अरोड़ा के डांस को देखकर फैंस के छूटे पसीने, कुड़ी चमकीली पर जमकर लगाए ठुमके

    लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा एक बार फिर से फैंस के बीच अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। अंजलि अरोड़ा ने अपने नए वीडियो से सोशल मीडिया पर आग लगाने का काम किया है। अंजलि अरोड़ा ने जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें वो सेल्फी के गाने कुड़ी चमकीली पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस अंजलि के इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    कच्चा बादाम गर्ल ने कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया पर अपना ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अंजलि अरोड़ा रेड कलर का लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी के गाने कुड़ी चमकीली पर अंजलि कमाल का डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अंजलि अरोड़ा गजब के एक्सप्रेशन देते हुए दिखाई दे रही हैं। आप भी यहां देखिए अंजलि अरोड़ा का वायरल हुआ वीडियो। 

    अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंस्टा क्वीन। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपकी इस खूबसूरती का क्या राज है। हमें भी बताइए। तीसरे यूजर ने कमेंट कर वीडियो पर लिखा- शानदार। कुछ यूजर्स अंजलि के वीडियो पर फायर और दिल वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं।

    ट्रोलर्स को दिया था करारा जवाब

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अंजलि अरोड़ा ने उन लोगों को करारा जवाब दिया था जोकि उन्हें एक वीडियो की वजह से ट्रोल कर रहे थे। अंजलि ने जो वीडियो शेयर किया था। वो लोगो को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। लेकिन अंजलि ने उन लोगों को जमकर जवाब दिया। वहीं, इसके अलावा अंजलि अरोड़ा अपनी तस्वीरों की वजह से भी फैंस के बीच छाई रहती हैं।

    Tags