नेटफ्लिक्स पर फिर दस्तक देगा सीमा थापर का शो 'इंडियन मैचमेकिंग 3', जानिए स्ट्रीमिंग डेट!

    सीमा तपारिया फिर बनाएंगी जोड़ियां, नेटफ्लिक्स पर इस तारीख को आ रहा है 'इंडियन मैचमेकिंग सीजन 3'

    नेटफ्लिक्स पर फिर दस्तक देगा सीमा थापर का शो 'इंडियन मैचमेकिंग 3', जानिए स्ट्रीमिंग डेट!

    सीमा तपारिया अपने शो इंडियन मैचमेकिंग के साथ एक बार फिर लौट रही हैं। नेटफ्लिक्स पर इसका तीसरा सीजन अगले महीने रिलीज हो रहा है। इस शो में सीमा इंडिया नहीं इंडिया से बाहर के भी रिश्ते बनाती नजर आती हैं। वो अनमैरिड लड़कों और लड़कियों के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढती हैं। पहले दो सीजन का काफी बज रहा था और इसलिए अब इंडियन मैचमेकिंग 3 आ रहा है। नेटफ्लिक्स पर तीसरे सीजन को 21 अप्रैल से स्ट्रीम किया जाएगा।

    शो के लिए मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है और इसमें बताया गया है, ''लंदन से नई दिल्ली, मियामी से न्यूयॉर्क तक, सीमा पुराने और नए क्लाइंट्स से पहले से कहीं अधिक अपेक्षाओं को मैनेज करेंगी। अपने दशकों के अनुभव, व्यावहारिक अंतर्ज्ञान और पारंपरिक तरीकों से आकर्षित होकर, सीमा कुछ भाग्यशाली अविवाहितों को उनकी डेस्टिनी खोजने में मदद करने का प्रयास करेंगी।''

    सीमा तपारिया के इंस्टाग्राम से भी सीमा की एक फोटो शेयर की गई है और इंडियन मैचमेकिंग के तीसरे सीजन की जानकारी दी गई है। शो को पहले भी लोगों ने नेटफ्लिक्स पर पसंद किया था। उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों के कमेंट आए हैं और उन्होंने शो देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट जताई है। उन्होंने कमेंट में लिखा है कि वो शो देखने का इंतजार नहीं कर सकते।

    सीमा इस शो के दौरान एक बार विवादों में भी घिर गई थीं। दरअसल उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मैच को लेकर बाते कही थीं कि दोनों का मैच नहीं है। सीमा ने अपने बयान में कहा था, ''अफसोस हो रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये सही जोड़ी है। उन्होनें शादी कर ली है लेकिन ये सही मैच नहीं है। प्रियंका के सामने निक बहुत छोटे लगते हैं और वो बड़ी लगती हैं।'' इस बयान पर काफी चर्चा हुई थी और कपल्स के फैंस ने सीमा से नाराजगी जताई थी।

    Tags