यूके राइडर के पास नहीं है गाड़ी-घर ख़रीदने के पैसे, सबकुछ किराए पर लेने के बाद कर देते हैं वापस

    बिग बॉस 17 में आने के बाद से अनुराग डोभाल लगातार फैंस के बीच फिर से चर्चा में आ रहे हैं। उनसे जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसके बाद से ट्रोलर्स के निशाने पर आ रहे हैं।

    यूके राइडर के पास नहीं है गाड़ी-घर ख़रीदने के पैसे, सबकुछ किराए पर लेने के बाद कर देते हैं वापस

    बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल के बारे में हम सभी जानते हैं। बिग बॉस हाउस में उन्होंने जमकर ड्रामा किया था, जिसके बाद वो काफी ट्रोल हुए थे। अब एक बार फिर से अनुराग डोभाल लोगों के बीच छाए हुए हैं। इसके पीछे की एक अहम वजह सामने आई है। अनुराग डोभाल की हकीकत बयां करता हुआ यूट्यूबर मैक्स्ट्रेन उर्फ सागर ठाकुर नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि अनुराग डोभाल के पास कई चीजें रेंट पर ली गई है, जिनमें से एक उनकी कारें हैं। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में यूट्यूबर मैक्स्ट्रेन उर्फ सागर ठाकुर बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल की पोल खोलता हुआ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वो ये कहते हैं कि यूके को मैंने जितना देखा है वो गाड़ी लाता हैं और वो एक आमीर आदमी है। वो दुबई से गाड़ी लाता है। पहली बात तो आप दुबई से गाड़ी खरीद नहीं सकते हो। दुबई की गाड़ी यदि आपको लानी होती है तो एक कार्नेट बनता है। जोकि सिर्फ 6 महीने के लिए होता है। यूके जब बिग बॉस में था जब उनकी एक कार चली गई थी। बाद में उन्होंने कहा कि कार सर्विस के लिए गई है। इसके बाद आप वो नई कार लाने वाले हैं। आप भी यहां देखिए मैक्ट्रेन का वायरल होता हुआ वीडियो। 

    यूके राइडर का यूजर्स ने उड़ाया मजाक

    इस वीडियो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- जोकर का तो मोये-मोये हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- इस देखकर तो यूके राइडर बोल रहा होगा कि ये तो धोती खोल रहा है। इसके अलावा तीसरे यूजर ने वीडियो देख कमेंट लिखा- बिग बॉस में आना उसके लिए पाप था। 

    Tags