उर्फी जावेद का नाम एशिया के 100 सबसे सर्च सेलेब्स में शामिल, कंगना रनौत, कियारा अडवाणी को छोड़ा पीछे

    अब उर्फी का नाम गूगल पर सर्च किये गए 100 एशियन सेलेब्रिटी में शामिल हो गया है जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। ये एक ऐसी लिस्ट है जिसमें कैटरीना कैफ, अजय देवगन, आलिया भट्ट जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं।

    उर्फी जावेद का नाम एशिया के 100 सबसे सर्च सेलेब्स में शामिल, कंगना रनौत, कियारा अडवाणी को छोड़ा पीछे

    उर्फी जावेद एक ऐसा नाम है जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा छाया रहता है। कई बार ट्रोल हों की वजह तो कई बार मिलती हैं तारीफें। लेकिन बिग बॉस OTT फेम उर्फी ने बिना किसी ट्रोल से डरे या तारीफ की वजह से कभी अपने मन को नहीं रोका। उनके फैशन सेंस आउटफिट का खूब मजाक उड़ाया गया लेकिन एक्ट्रेस ने पीछे नहीं हटी। अब उर्फी का नाम गूगल पर सर्च किये गए 100 एशियन सेलेब्रिटी में शामिल हो गया है जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। ये एक ऐसी लिस्ट है जिसमें कैटरीना कैफ, अजय देवगन, आलिया भट्ट जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं।

    Urfi Javed

    वैसे उर्फी के फैशन को इंटरनेशनल डिज़ाइनर ने भी पसंद किया था। कुछ सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ करते हैं। उर्फी को कभी बिजली की तारों से बड़ी ड्रेस में देखा गया है। कभी वो सेफ्टी पिन से बड़ी ड्रेस पहन लेती हैं। गेहूं के बोरे, मौजे के टॉप में भी उन्हें देखा गया है। इसी फेशन को सुजैन खान की बहन फराह ने टारगेट करते हुए गलत बताया था। लेकिन उर्फी के जवाब ने सबका दिल जीत लिया। अब गालियों के साथ एक्ट्रेस को तालियां भी मिलती हैं।

    बता दें, उर्फी जावेद बिग बॉस OTT में नज़र आई थीं। उनके बेबाक अंदाज़ को पसंद किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस दूसरे ही हफ्ते में शो से बाहर हो गई थीं। पहली बार एक्ट्रेस को डेनिम के एक क्रॉप टॉप में स्पॉट किया गया था। बाद में मौजे से बने टॉप ने सुर्खियां बटोरी थी। अब एक्ट्रेस अपने इसी फैशन के लिए जानी जाती है। उम्मीद है सोशल मीडिया के साथ एक्ट्रेस को किसी टीवी शो या फिल्म में जल्द देखा जाये।

    Tags