थांगाबली निकितिन धीर बने पिता, पत्नी कृतिका सेंगर ने दिया बेटी को जन्म

    थांगाबली निकितिन धीर बने पिता, पत्नी कृतिका सेंगर ने दिया बेटी को जन्म

    एक्टर निकितिन धीर और कृतिका सेंगर धीर पेरेंट्स बन गये हैं। आज सुबह ही एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

    थांगाबली निकितिन धीर बने पिता, पत्नी कृतिका सेंगर ने दिया बेटी को जन्म

    एक्टर निकितिन धीर और कृतिका सेंगर धीर पेरेंट्स बन गये हैं। आज सुबह ही एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दोनों का ये पहला बेबी है जिसे लेकर परिवार में भी खुशियों का माहौल बना हुआ है। बेटी के जन्म से जश्न मनाया जा रहा है।

    निकितिन और कृतिका ने साल 2014 में अरेंज मेरिज की थी। कपल ने पिछले साल नवंबर में प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए सभी को हैरान कर दिया था। शादी के करीब 8 साल बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। निकितिन एक्टर पंकज धीर के बेटे हैं। घर में पौती के जन्म से वो भी बेहद खुश हैं। इस बात की जानकारी एक्टर्स के प्रवक्ता ने दी है।

    बता दें, निकितिन और कृतिका दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। एक्ट्रेस को आपने 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा की बेटी स्नेहा के किरदार में देखा होगा। इसके बाद 'झाँसी की रानी', 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी', 'कसम तेरे प्यार की' जैसे शोज़ में उन्हें पसंद किया गया। वैसे पिछले साल ऐसी भी खबरें थीं कि एक्ट्रेस ‘छोटी सरदारनी’ में मुख्य भूमिका में नज़र आ सकती हैं। लेकिन बाद में इस खबर की पुष्टि नहीं की गई। अब समझ आता है कि कृतिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कई बड़े शोज़ को करने से इनकार कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ निकितिन 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सूर्यवंशी' और 'शेरशाह' जैसी फिल्मों में साइड रोल में नजर आ चुके हैं। अब एक्टर्स अपने घर आई नन्हीं परी के आने का जश्न मना रहे हैं।

    Tags