आदिल दुर्रानी ने गर्लफ्रेंड को लेकर तोड़ी चुप्पी, पत्नी राखी सावंत को बताया अबला नारी

    राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के रिश्ते में कड़वाट पैदा होती जा रही है। दोनों एक-दूसरे पर कई इल्जाम लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अब आदिल ने जो कहा है वो सुनने लायक है। 

    <p>राखी सावंत और आदिल दुर्रानी</p>

    राखी सावंत और आदिल दुर्रानी

    राखी सावंत और आदिल दुर्रानी एक दूसरे पर लगातार कई सारे इल्जाम लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मई 2022 में इस कपल ने निकाह करके सभी को हैरान कर दिया। लेकिन बाद में आदिल ने राखी के साथ शादी को स्वीकार कर लिया था। अब दोनों का रिश्ता कभी बनता तो कभी बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। राखी सावंत के बाद अब आदिल दुर्रानी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने राखी के बारे में दिल खोलकर चीजें रखी हैं। आदिल राखी के आरोपों पर रिएक्टर करते हुए हाल ही में नजर आए हैं। 

    पपराजी के सामने बात रखते हुए आदिल ने अपनी बात में कहा कि वो हमेशा राखी के साथ है। वो कहां गए थे। वह यहीं पर हैं। आदिल ने मीडियाकर्मियों के साथ लिखा- शाहरुख भाई भी आए थे तो कुछ लेकर नहीं आए थे और मैं कुछ नहीं लेकर आया हूं। मैं क्या ही कहूं। जो राखी बोलती है, सब सच है। राखी सावंत ने ये तक कहा था कि यदि आदिल ने कुछ गलत नहीं किया है तो वो मीडिया के सामने क्यों नहीं आ रहा? इस पर आदिल ने कहा- मीडिया के सामने आकर मैं करूं क्या? मैं राखी को गलत बोलूं या खुद को गलत साबित करूं। मुझे ये सब करना ही नहीं है ना।

    जब आदिल से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की गई तो वो बात को इग्नोर करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपनी बात में कहा- मुझे तो इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। मैं क्या बोलूं। राखी कुछ भी कर सकती है। अबला नारी है ना। वो पावरफुल लेडी है। इससे पहले राखी सावंत की मां का जब निधन हुआ था तो उस वक्त उनके साथ आदिल हमेशा रहे थे।

    Tags