एल्विश यादव के बाद गिरफ्तार हुए उनके ये दो दोस्त, सांपों के जहर की ऐसे करते थे सप्लाई

    सांपों के जहर की तस्करी के मामले में एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। एल्विश की गिरफ्तारी के बाद अब दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    एल्विश यादव के बाद गिरफ्तार हुए उनके ये दो दोस्त, सांपों के जहर की ऐसे करते थे सप्लाई

    यूट्यूबर एल्विश यादव की मुसीबत अब बढ़ती ही चली जा रही है। जब से उन्होंने इस बात को स्वीकार है कि सांपों के जहर की तस्करी में उनका हाथ है तब से उनकी जिंदगी बर्बाद सी हो गई है। उनके पिता-माता का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। क्योंकि वो इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं कि उनका बेटा भी ऐसा कुछ कर सकता है। इस मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम ईश्वर और विनय हैं। 

    इस मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विनय और ईश्वर दोनों दोस्त हैं। ये दोनों मिलकर एल्विश और उनके दोस्तों के लिए पार्टी में सांप और जहर का इंतजाम किया करते थे। इतना ही नहीं इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी स्टॉफ ऑफिस शक्ति मोहन अवस्थी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कुछ वक्त पहले एल्विश को अरेस्ट किया था। बाद में फिर दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। राहुल नाम के सपेरे के संपर्क में आरोपी ईश्वर था। जोकि अपने बैकेट हॉल में जहर मंगवाता था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि विनय एल्विश का अच्छा दोस्त हैं। वहीं, विनय का अच्छा दोस्त ईश्वर है। एल्विश पार्टी करने के लिए विनय का सहारा लेता था। जोकि ईश्वर के जरिए पार्टियां करवाता था। अब गिरफ्तार के बाद दोनों को लेकर कार्रवाई चल रही है। 

    एल्विश के माता-पिता ने खोली पोल

    आपकी जानकारी के लिए बता दें इसके अलावा एल्विश यादव को लेकर ऐसी खबर सामने आई थी। उनके माता-पिता ने हाल ही में बताया था कि एल्विश नकली की धौंस दिखाने का काम किया करता था। इसका मतलब ये कि उसके पास कोई महंगी कार या फिर घर नहीं है। 

    Tags