गुम है किसी के प्यार में के बाद नागिन का अवतार लेगी आयशा सिंह! एकता कपूर देगी पूरा साथ

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में को अलविदा कहने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि आयशा सिंह नागिन 7 में नजर आ सकती है। मेकर्स इस चीज को लेकर बातचीत कर रहे हैं। 

    गुम है किसी के प्यार में के बाद नागिन का अवतार लेगी आयशा सिंह! एकता कपूर देगी पूरा साथ

    टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में लोगों को काफी इंप्रेस करता हुआ दिखाई दे रहा है। सीरियल की कहानी में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्दी सीरियल के अंदर लीप दिखाया जाएगा, जिसके चलते सीरियल के कई अहम किरदार का अंत कर दिया जाएगा। वैसे इस लिस्ट में एक्ट्रेस आयशा सिंह का नाम भी शामिल है। सीरियल के अंदर अयाशा सिंह सई का रोल निभाते हुए दिखाई दे रही है। सीरियल में लोगों को आयशा सिंह की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। लेकिन वो जल्दी इस शो को अलविदा कह देगी। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वो एकता कपूर की नई नागिन के तौर पर नजर आ सकती है। जी हां, ऐसी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस नागिन 7 का हिस्सा बन सकती है। 

    आयशा सिंह को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में से निकलने के बाद एक्ट्रेस नागिन 7 में नजर आ सकती है। इस मामले से जुड़े करीबी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि एक्ट्रेस आयशा सिंह को नागिन 7 के लिए अप्रोच किया गया है। उन्हें लीड एक्ट्रेस देने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी स्तर पर बातचीत नहीं पहुंची है। एक्ट्रेस ने अभी तक इसके लिए ऑडिशन भी नहीं दिए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आयशा सिंह ने भी इस मामले को लेकर किसी भी तरह की जानकारी फैंस को नहीं दी है। 

    वैसे आयशा सिंह के अलावा कई एक्ट्रेसेस के नाम भी नागिन 7 का हिस्सा बनने को लेकर सामने आ चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान नागिन 7 का हिस्सा बन सकती है। लेकिन ऐसा कुछ भी होता हुआ दिखाई नहीं दिया। उल्टा एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों को खारीज कर दिया। इसके अलावा अर्चना गौतम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया था। 

    Tags