'झलक दिखला जा 10' में माधुरी दीक्षित के साथ जज की कुर्सी संभालेगा ये सेलिब्रेटी

    झलक दिखला जा 10 में माधुरी दीक्षित जज के तौ पर नजर आएंगी। उनके अलावा अब शो में करण जौहर की एंट्री होने जा रही है, वो दूसरे जज के तौर पर नजर आएंगे।

    'झलक दिखला जा 10' में माधुरी दीक्षित के साथ जज की कुर्सी संभालेगा ये सेलिब्रेटी

    झलक दिखला जा एक बार फिर करीब 5 साल बाद अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है। पिछली बार झलक दिखला जा साल 2017 में आया था। इसके बाद मेकर्स ने शो को डांस दीवाने से रिप्लेस कर दिया था। हाल ही में खबर आई कि अब जब काजोल ने इस शो को जज करने से मना कर दिया है तो दोबारा माधुरी दीक्षित को बुलाया गया है। माधुरी इस शो को पहले भी जज कर चुकी हैं। बाद में शाहिद कपूर और जैकलीन फर्नांडिस की एंट्री हुई थी। लेकिन इस बार वो भी शो का हिस्सा नहीं होंगे। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी के साथ शो को होस्ट करने के लिए करण जौहर को अप्रोच किया गया है। इन दोनों के अलावा शो में एक और जज होगा। कुछ नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। उनमें से एक पर जल्द ही मोहर लगेगी।

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक झलक दिखला जा 10 में माधुरी की एंट्री को लेकर सोर्स ने कहा था, ''उनके लिए ये घर वापसी होगी। उन्होंने जितने सीज़न की मेजबानी की, उसके लिए उन्होंने काफी अच्छा काम किया और उम्मीद है कि इस बार कोई अपवाद नहीं होगा। जज के रूप में काजोल को देखना भी उतना ही रोमांचक होता, लेकिन कुछ चीजें आपकी सोच के मुताबिक नहीं होतीं। अब हम 'झलक दिखला जा' पर ड्रामा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सिर्फ दो महीने की और बात है।'' शो की शूटिंग सितंबर में शुरू की जाएगी। 

      

    नए सीजन के शो के लिए कई कलाकारों का नाम सामने आने लगा है। इसमें पिछले दिनों दिव्यांका त्रिपाठी का नाम सामने आया था। उनकी और मेकर्स की बातचीत चल रही है। उनके अलावा शो में आपको कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य, ये रिश्ता क्या कहलाता है के मोहसिन खान, निमृत कौर अहलूवालिया, रिद्धिमा पंडित और सिम्बा नागपाल जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। हालांकि फाइनल लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं शो के लिए टीवी अदाकारा अदा खान और एरिका फर्नांडीस को भी अप्रोच किया गया है।

    Tags