प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां, इंडस्ट्री के दिग्गजों को बताया 'गैंग्सटर'

    हाल ही में बॉलीवुड की देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स को लेकर बड़ा बयान दिया था। अब शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड की पोल जमाने के सामने खोलकर रख दी है। 

    प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां, इंडस्ट्री के दिग्गजों को बताया 'गैंग्सटर'

    बॉलीवुड की देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया था कि किन कारणों के चलते उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बनाई है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि वो बॉलीवुड की पॉलिटिक्स में कितनी बुरी तरह से फंस गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड के काले चेहरे से पर्दा हटा दिया था। प्रियंका चोपड़ा का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इसी बीच जानेमाने एक्टर शेखर सुमन ने प्रियंका चोपड़ा की लगाई आग में घी डाल दिया।

     प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड के लोगों पर गंभीर आरोप लगा डाले हैं। अपने लेटेस्ट ट्वीट में शेखर सुमन ने लिखा, 'मैं इंडस्ट्री के करीब 4 ऐसे लोगों को जानता हूं जिन लोगों ने मिलकर मुझे और मेरे बेटे को प्रोजेक्ट से बाहर किया। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। ये लोग किसी गैंग्सटर की तरह हैं। ये लोग आस्तीन के सांप की तरह होते हैं। आपको नहीं पता चलेगा कि कब ये आपको डस लेंगे। वह बात अलग है कि लाख मुश्किलें खड़ी करने के बाद भी कोई आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता।'

     वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी सितारे ने इंडस्ट्री की सच्चाई से पर्दा हटाया है। समय समय पर बॉलीवुड की पोल जमाने के सामने खोली जा चुकी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुडवालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कंगना रनौत ने बॉलीवुड में चल रहे ड्रामे के बीरे में चीख चीखकर लोगों को बताया था। जिसका नतीजा ये निकला कि लोगों ने बॉलीवुड को बायकॉट करना शुरू कर दिया। 

    समय के साथ रंगना रनौत की लगाई ये आग शांत हो गई थी। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के खिलाफ बयान देकर फिर से धमाका कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने दावा किया है कि बॉलीवुड की इनर पॉलिटिक्स से परेशान होकर वो हॉलीवुड शिफ्ट हो गईं। 

    Tags