ऑनस्क्रीन बेटे संग मिलकर ऐश्वर्या शर्मा ने पति नील भट्ट को बनाया बेवकूफ, देखने लायक था एक्टर का रिएक्शन

    गुम है किसी के प्यार में सीरियल की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा अपने पति नील भट्ट के साथ एक प्रैंक करती हुई दिखाई दीं। इस काम में ऐश्वर्या का साथ तन्मय शर्मा देते हुए दिखाई दिए।

    ऑनस्क्रीन बेटे संग मिलकर ऐश्वर्या शर्मा ने पति नील भट्ट को बनाया बेवकूफ, देखने लायक था एक्टर का रिएक्शन

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के अंदर पाखी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा हमेशा लोगों के बीच बनी रहती हैं। ऐश्वर्या लोगों के बीच अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जोकि लोगों को बहुत पसंद आते हैं। इस बार उन्होंने अपनी पति नील भट्ट के साथ एक प्रैंक किया, जिसमें उन्होंने अपने ऑन स्क्रीन बेटे तन्मय ऋषि शाह की मदद ली। पहली बार में तो दोनों नील को बेवकूफ बनाने से चुक गए लेकिन आखिरी बार में उन्हें सफलता हाथ लगी। 

    दरअसल ऐश्वर्या शर्मा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहने हुए दिखाई दीं और तन्मय ने भी ट्रेडिनशल ड्रेस पहनी हुई थी। वीडियो की शुरुआत में ऐश्वर्या और तन्मय डांस करते-करते नील के पास पहुंच जाते हैं। नील दोनों को अपने पास आता देख पीछे हटते जाते हैं। ऐसे करते हुए ऐश्वर्या और तन्मय का पहला प्रैंक तो फेल हो जाता है। लेकिन बाद में वीडियो के अंदर नजर आता है कि नील एक चेयर पर बैठकर कोल्ड ड्रिंक खुलकर पीते है तभी उन्हें टेस्ट कुछ अजीब सा लगता है। नील की अजीब से शक्ल बनते ही ऐश्वर्या और तन्मय जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस पर नील समझ जाता है कि उनके साथ कुछ प्रैंक किया गया है। 

    इस वीडियो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा- तो तन्मय और मैंने नील के साथ प्रैंक करने का फैसला किया.. हम पहले तो असफल रहे लेकिन दूसरी बार हमारे द्वारा किया गया प्रैंक बहुत अच्छी तरह से रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या सीरियल गुम है किसी के प्यार में विलेन की भूमिका में नजर आ रही हैं। उन्हें कई बार अपनी नेगेटिव एक्टिंग की वजह से ट्रोल होना पड़ा था। आपकी जानकारी के लिए बात दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा दोनों पति-पत्नी है। 

    Tags