अक्षरा सिंह को भरी जवानी में लगा पोल डांसिंग का चस्का, कैमरे के आगे बहके कदम

    भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह पोल डांस करती नजर आ रही हैं। 

    अक्षरा सिंह को भरी जवानी में लगा पोल डांसिंग का चस्का, कैमरे के आगे बहके कदम

    अक्षरा सिंह भोजपुरी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि लाइमलाइट बटोरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। अक्षरा सिंह एक दिन में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करती हैं। यही वजह है जो अक्षरा सिंह की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर कोहराम मचा देती हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। कुछ समय पहले ही अक्षरा सिंह ने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह पोल डांस करती नजर आ रही हैं। 

    तस्वीर में अक्षरा सिंह बड़े ही स्टाइल के साथ पोज दे रही हैं। तस्वीर में अक्षरा सिंह का आंखों में गजब का कॉन्फिडेंस नजर आ रहे है।अपने ब्लैक एंड व्हाइट लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अक्षरा सिंह ने बूट्स कैरी किए हैं। अक्षरा सिंह की इस मदमस्त अदा ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा, मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे में खुद एक चमकती लाइट हूं। 

    अक्षरा सिंह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के कुछ घंटे बाद ही अक्षरा सिंह ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह अपने फैंस से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह स्टाइलिश सूट पहने दिख रही हैं। अक्षरा सिंह के इस लुक ने भी फैंस का दिल खुश कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि इस लुक में अगर अक्षरा सिंह चुनाव लड़ेंगी तो वो भी जीत जाएंगी। 

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अक्षरा सिंह एक चुनाव रैली में पहुंची थीं। इस रैली में अक्षरा सिंह की वजह से भगदड़ मच गई थी। जिसके बाद अक्षरा सिंह को नंगे पैर स्कूटी पर बैठकर दौड़ना पड़ गया था। उस दौरान अक्षरा सिंह का वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

    Tags