अली गोनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ लंदन में मनाएंगे अपना 31वां जन्मदिन, बताई प्लानिंग

    अली और जैस्मिन 22 फरवरी को 10 दिनों के लिए लंदन छुट्टियों पर जा रहे हैं। अली ने अपने बर्थडे पर लंदन जाने के प्लान के बारे में बात की।

    अली गोनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ लंदन में मनाएंगे अपना 31वां जन्मदिन, बताई प्लानिंग

    अली गोनी जल्द ही अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस खास दिन को मनाने के लिए एक्टर लंदन जा रहे हैं। खास बात ये है कि उनके जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन भी साथ होंगी। अली और जैस्मिन 22 फरवरी को 10 दिनों के लिए लंदन छुट्टियों पर जा रहे हैं। अली ने अपने बर्थडे पर लंदन जाने के प्लान के बारे में बात की।

    अली ने TOI जैस्मिन के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेट करने के बारे में बताया-"यह मेरा चौथा जन्मदिन है जिसे मैं जैस्मिन के साथ मना रहा हूं। हालांकि मैं परिवार से दूर रहूंगा, मुझे खुशी है कि वह मेरे जन्मदिन पर मेरे साथ होगी। असल में हमने उसके जन्मदिन पर लंदन जाने की योजना बनाई थी क्योंकि यह हमारी बकेट में था एक लंबे समय के लिए सूची, लेकिन कोविड ​​​​-19 के बढ़ते मामलों के कारण, हमें इसे पोस्टपोन करना पड़ा। अब सब कुछ ठीक लग रहा है और हमने सोचा कि अब से बेहतर समय नहीं हो सकता है।’ आगे अली ने बताया कि उन्होंने इस ट्रिप के लिए कोई सूचि नहीं बनाई है। वो बस इन 10 दिनों को अच्छे से एन्जॉय करना चाहते हैं। अली ने ये भी बताया कि इस ट्रिप के बाद वो अपने पेरेंट्स और परिवार के साथ दोबारा बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।

    बता दें, अली और जैस्मिन खतरों के खिलाड़ी के दौरान दोस्त बने थे। लेकिन आज दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। बिग बॉस 14 के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार का इजहार हुआ और आज ये जोड़ी साथ हैं। बिग बॉस के बाद अली और जैस्मिन को कई म्यूजिक वीडियोज में भी साथ देखा गया था। वहीं अब तो हमें इनकी लंदन ट्रिप की फोटोज का इंतजार है।

    Tags