'कपिल शर्मा शो' की नकल करते हुए भोजपुरी कॉमेडी शो बनाएंगे आनंद मोहन, अक्षरा सिंह बनेंगी पहली मेहमान

    खबर आ रही है कि भोजपुरी स्टार आनंद मोहन जल्द ही एक भोजपुरी कॉमेडी शो लॉन्च करने वाले हैं। इस शो के पहले एपिसोड में अक्षरा सिंह मेहमान बनने वाली हैं। 

    'कपिल शर्मा शो' की नकल करते हुए भोजपुरी कॉमेडी शो बनाएंगे आनंद मोहन, अक्षरा सिंह बनेंगी पहली मेहमान

    'द कपिल शर्मा शो' टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। बीते कई सालों से कपिल शर्मा का ये शो फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। आज भी लोगों को कपिल शर्मा और उनकी टीम की कॉमेडी काफी पसंद आती है। यही वजह है जो समय के साथ 'कपिल शर्मा शो' की पॉपुलैरिटी बढ़ती चली जा रही है। 'कपिल शर्मा शो' की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं भोजपुरी सिनेमा भी इस शो की नकल बनाने की तैयारी कर रहा है। खबर आ रही है कि भोजपुरी स्टार आनंद मोहन 'द कपिल शर्मा शो' की तर्ज पर एक भोजपुरी कॉमेडी शो बनाने वाले हैं। 

    इस शो का नाम 'गोलगप्पा के गपशप' रखा गया है। इस कॉमेडी शो के जरिए भोजपुरी टीवी के फैंस को मनोरंजन किया जाएगा जिसमें इंडस्ट्री के सितारे मेहमान बनकर पहुंचेंगे। कहा तो ये भी जा रहा है कि 'गोलगप्पा के गपशप' के पहले एपिसोड में भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। 'गोलगप्पा के गपशप' को लेकर आनंद मोहन काफी खुश हैं।

     इस शो के बारे में बात करते हुए आनंद मोहन ने कहा, इस शो के जरिए हम भोजपुरी सिनेमा में फैल रही अश्लीलता को रोकने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा हमारा शो लोगों को खुश रखने में मदद करेगा। मैं काफी समय से सोच रहा था कि कपिल शर्मा शो की तरह भोजपुरी में भी एक शो बनना चाहिए। बड़े लंबे इंतजार के बाद ये सपना पूरा हो रहा है। ये शो बिहार की जनता को खुश कर देगा। कलियुग में राक्षस अश्लीलता फैला रहे हैं। इनको रोकना बहुत जरूरी है। 

    गौरतलब है कि आनंद मोहन का ये शो 'गोलगप्पा एंटरटेनमेंट' के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। हर शविवार को इस शो का एपिसोड अपलोड किया जाएगा। इस शो में आनंद मोहन एक फूल वाले का किरदार निभाएंगे जो शो में आने वाले गेस्ट के साथ मस्ती करेगा। 

    Tags