अनीता हसनंदानी ने भी अनाउंस की अपनी प्रेग्नेंसी, जल्द दूसरे बच्चे को देंगी जन्म

    देबीना बैनर्जी भी दूसरी बार खुश खबरी देने को तैयार हैं। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का नाम भी जुड़ गया है। नागिन एक्ट्रेस अनीता ने एक फोटोशूट करते हुए अपने दूसरे बच्चे की जानकारी दे दी है।

    अनीता हसनंदानी ने भी अनाउंस की अपनी प्रेग्नेंसी, जल्द दूसरे बच्चे को देंगी जन्म

    आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद खास दिन है। आज एक नहीं बल्कि टीन एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है। सुबह बिपाशा बसु ने एक फैंसी फोटोशूट कर बताया कि वो माँ बनने वाली हैं। देबीना बैनर्जी भी दूसरी बार खुश खबरी देने को तैयार हैं। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का नाम भी जुड़ गया है। नागिन एक्ट्रेस अनीता ने एक फोटोशूट करते हुए अपने दूसरे बच्चे की जानकारी दे दी है।

    अनीता ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में उनके पति रोहित रेड्डी भी है। हालांकि, एक्ट्रेस ने मज़ाक में लिखा - 'नहीं, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं'। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कुछ लोग हंस रहे हैं और कुछ बधाई देने में लगे हुए हैं। देखिये-

    अनीता ने पिछले साल फ़रवरी में बेटे आरव को जन्म दिया था। इस साल आरव का पहला बर्थडे मनाया गया था। अब अनीता जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

    बता दें, फिल्मों और टीवी शो में एक्टिव अनीता ने रोहित रेड्डी को कुछ समय तक डेट करने के बाद साल 2013 में शादी कर ली थी। शादी के करीब 8 साल बाद दोनों बेटे के पेरेंट्स बने हैं। अनीता ने 9 फ़रवरी को बेटे को जन्म दिया था कि अनाउंसमेंट कुछ कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी। अब अनीता दोबारा माँ बनने वाली हैं। जल्द एक्ट्रेस के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

    Tags