अंकिता लोखंडे-विक्की जैन का बड़ा खुलासा, बताया सुशांत की मौत के बाद क्या हो गए थे हालात

    रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी पर पहुंचे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद क्या उनकी हालात हो गई थी उस बात रखते हुए दिखाई दिए हैं।

    अंकिता लोखंडे-विक्की जैन का बड़ा खुलासा, बताया सुशांत की मौत के बाद क्या हो गए थे हालात

    एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन शादी के बाद पहली बार टेलीविजन रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में दिखाई दिए हैं। शो में अंकिता और विक्की अपने रिश्ते के बारे में बात करने के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी कुछ बातें रखते हुए दिखाई दिए हैं। उनका कहना है कि सुशांत की मौत के बाद उनके रिश्ते के लिए एक मुश्किल भरा समय रहा था।

    दरअसल स्मार्ट जोड़ी के स्टेज पर मनीष पॉल ने उन्हें एक पुरानी तस्वीर दिखाई थीं। अंकिता ने इस पर शेयर किया कि यह तस्वीर 2013 की थी और ये फोटो अर्जुन बिजलानी के घर पर खींची गई थी। उस वक्त विक्की और वो दोस्त नहीं थे, लेकिन वो कॉमन फ्रेंड्स की पार्टियों में मिले थे। एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया कि यह उनकी लाइफ के सबसे बुरे दौर में से एक था। जब वह विक्की से फोन पर जुड़ी थीं और उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने भले ही सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिया। अंकिता और विक्की दौनों ने एक्टर की मौत के बारे में बात की और बताया कि ये उनके रिश्ते के लिए एक टफ टेस्ट था।

    अंकिता ने शो के होस्ट मनीष से अपनी बात में कहा, 'यह आसान नहीं है। हर लड़के के बस की बात नहीं है उस वक्त अपनी लड़की के साथ खड़ा होना। मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी और विक्की मेरे साथ खड़े रहे हैं।‘ विक्की ने कहा, ‘रिलेशनशिप का इसे टफ टेस्ट नहीं हो सकता...जो चीजें अचानक से बीच में हुईं। ऐसा टर्न आया जिसने हमें ही क्या पूरे नेशन को हिला दिया। जो भी हुआ बहुत शॉकिंग था, अचानक था...ऐसे चीजों के लिए कोई भी इंसान तैयार नहीं होता है।'

    इतना ही नहीं अंकिता ने सुशांत सिंह संग अपने रिश्ते के बारे में चल रही अटकलों के बीच बात को साफ रखने और अपने मन की बात कहने के लिए विक्की की तारीफ की। उन्होंने कहा,' वक्त ऐसा था। लोगों के अलग-अलग ख्याल थे। मुझसे लगातार सवाल किए जा रहे थे। जब मैं जवाब नहीं देती थी, तो वे अपना खुद का जवाब बना लेते थे, जिससे विक्की और मुझे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।’ इसके बाद विक्की ने कहा, ‘उन दौरान हुई चीजों को लेकर लोगों की गलत सोच थी। मैं यह सब समझ नहीं पा रहा था। मुझे अंकिता पर गर्व है कि उसने इसे बहुत साहसपूर्वक चीजों को संभाला। उसने उसने सभी जिम्मेदारियों को पूरा किया। जहां भी जरूरत पड़ी, उसने अपने और उस रिश्ते के लिए अपनी बात कही। उसकी ईमानदारी के लिए मैंने हमेशा उसे सपोर्ट किया है।’

    Tags