अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के पास है करोड़ो की कंपनी, बंगला, सुपरस्टार जैसी लक्ज़री लाइफ जीना पसंद करते हैं

    करोड़ों की कंपनी, घर के मालिक विक्की जैन की ये लक्ज़री लाइफ स्टाइल आपको हैरान कर देगी, अंकिता लोखंडे भी रह गई बहोत पीछे 

    अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के पास है करोड़ो की कंपनी, बंगला, सुपरस्टार जैसी लक्ज़री लाइफ जीना पसंद करते हैं

    बिग बॉस 17 में स्टार पत्नी अंकिता लोखंडे संग पहुंचे विक्की जैन के गेम को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। शो के दौरान इन्हें मास्टर माइंड का ख़िताब दिया गया और अब शो के बाद विक्की अपनी लक्ज़री लाइफ के लिए खबरों में बने हुए हैं। विक्की कौशल अब लाइमलाइट में आये हैं। लेकिन उनकी लाइफस्टाइल किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। करोड़ो के बंगले, गाड़ियों के शौक़ीन की प्रॉपर्टी और नेटवर्थ के बारे में सुन आपके होश उड़ जायेंगे।

    करोड़ो का बिज़नस

    विक्की जैन छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं। इन्होंने पुणे के सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में अपना ग्रेजुएशन किया। बाद में जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज से अपना MBA पूरा किया। विक्की का बिलासपुर में इनका पुश्तैनी घर और कोयले का बिज़नस है। ये बिज़नस पिता विनोद कुमार जैन ने आगे बढ़ाया और अब उनके साथ दोनों बेटे विक्की और बड़े भाई लगे हुए हैं। इसकी सालाना कमाई करोड़ो में हैं। इसके अलावा विक्की कंपनी महावीर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

    पुश्तैनी बंगला

    विक्की जैन अपने परिवार के साथ बिलासपुर स्थति अपने आलीशान बंगले में रहते हैं। ये बंगला अंदर से आपको राजकपूर की फिल्मों के सेट जैसा लगेगा। वाइट और गोल्डन डिज़ाइन से सजा ये बंगला कई फ्लोर्स में बना है। आलीशान गार्डन एरिया, बड़ा हॉल, लक्ज़री बेडरूम और ड्राइंग रूम हैं। यहां विक्की के माता-पिता और भैया-भाभी रहते हैं। विक्की का मुंबई में आना-जाना लगा रहता है तो वो ट्रेवल करते पाए जाते हैं।

    मुंबई आलीशान घर

    विक्की जैन और अंकिता लोखंडे शादी के बाद से अपने नए 8 रूम वाले आलीशान अपार्टमेंट में रह रहे हैं। इस घर को दोनों ने वाइट रखा है। यहां तक की घर का सारा फर्नीचर भी सफ़ेद है। इस घर की कीमत 50 करोड़ के आस पास बताई जा रही है।

    कार कलेक्शन

    विक्की जैन को लक्ज़री कार कर शौक हैं। उनके पास लैंड क्रूजर और मर्सिडीज-बेंज जैसी गाड़ियां हैं। इसके अलावा बिलासपुर में भी कई कार हैं जिससे विक्की सफ़र करते हैं। बड़े फिल्मस्टार्स के पास ऐसी कार नहीं है जैसी विक्की लेकर चलते हैं।

    महंगे ब्रांड 

    विक्की हमेशा महंगे ब्रांड के कपड़े, घडियां पहनते देखे गये हैं। उनके पास कुछ बेहद शानदार चीजें हैं। वह अक्सर लुई वुइटन, गुच्ची, प्रादा जैसे ब्रांड्स के कपड़े, जूतों, घड़ियों में नज़र आते हैं। मार्किट में इनकी कीमत लाखों में हैं।