Anupamaa: दुर्गा पंडाल में अनुपमा को गले लगाने से खुद को रोक नहीं सकीं बबीता जी, वीडियो देखकर लोटेंगे जेठालाल के सीने पर सांप

    सीरियल अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली और मुनमुन दत्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

    Anupamaa: दुर्गा पंडाल में अनुपमा को गले लगाने से खुद को रोक नहीं सकीं बबीता जी, वीडियो देखकर लोटेंगे जेठालाल के सीने पर सांप

    सीरियल अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली बीती रात से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रुपाली गांगुली महा सप्तमी के मौके पर मां दुर्गा के पंडाल पहुंची थीं। इस दौरान रुपाली गांगुली ने मां के आगे आशीर्वाद लिया। इस दौरान रुपाली गांगुली काफी सादे लुक में नजर आई थीं। इसी बीच रुपाली गांगुली ने एक बार फिर से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले ही रुपाली गांगुली को एक बार फिर से मां के पंडाल में देखा गया है। आज रुपाली गांगुली महाअष्टमी का जश्न मनाने के लिए माता के पंडाल में पहुंची थीं। इस दौरान रुपाली गांगुली काफी अलग लुक में दिखी। 

    आज रुपाली गांगुली ने गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी है। जिसके साथ रुपाली गांगुली ने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की है। रुपाली गांगुली ने महाअष्टमी के मौके पर माता की पूजा की। इस दौरान रुपाली गांगुली टीवी अदाकारा मुनमुन दत्ता से टकरा गईं। मुनमुन दत्ता बीते काफी सालों से सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी बनकर लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। 

    रुपाली गांगुली को देखते ही मुनमुन दत्ता के चेहरे पर स्माइल आ गई। मौका मिलते ही रुपाली गांगुली को मुनमुन दत्ता ने अपने गले लगा लिया। इस दौरान रुपाली गांगुली और मुनमुन दत्ता ने एक साथ जमकर पोज दिए। महाअष्टमी के मौके पर मुनमुन दत्ता भी देसी लुक में नजर आईं। मुनमुन दत्ता का रहे लहंगे वाला लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है जो लोग रुपाली गांगुली और मुनमुन दत्ता दोनों की ही तारीफ कर रहे हैं। 

    सोशल मीडिया पर रुपाली गांगुली और रुपाली गांगुली का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगा रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने जेठालाल की मजाक बनानी शुरू कर दी है। फैंस का कहना है कि रुपाली गांगुली और मुनमुन दत्ता का ये वीडियो देखकर जेठालाल को जलन हो जाएगी। 

    Tags