अनुपमा और अनुज होंगे अलग; फैंस को नहीं पसंद आई कहानी, कहा - इसे चेंज करो

    अनुपमा और अनुज को आगे चलकर कुछ गुंडों का सामना करना पड़ेगा जिसके चलते ऐसी परिस्थिति बनेगी कि दोनों को अलग होना पड़ेगा और ये दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा।

    अनुपमा और अनुज होंगे अलग; फैंस को नहीं पसंद आई कहानी, कहा - इसे चेंज करो

    सीरियल अनुपमा टीआरपी की चार्ट में अभी भी नंबर एक बना हुआ है। दर्शकों को इसे टर्न एंड ट्विस्ट पसंद आ रहे हैं लेकिन इस बार फैंक का दिल टूटने वाला है और उन्हें इसका पता पहले से चल गया है। दरअसल आने एपिसोड्स में अनुपमा और अनुज अलग होंगे और ये बात फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं और इसलिए उन्होंने मेकर्स से इस ट्रैक को बदलने की मांग कर डाली है क्योंकि उन्होंने उन्हें दोनों का अलग होना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा। आखिर ऐसा क्या होने वाला है। आइए बताते हैं।

    दरअसल अनुज और अनुपमा फैसला करते हैं कि वो ट्रिप पर जाएंगे ताकि थोड़ा स्ट्रेस दूर हो। वो अपनी छोटी बेटी के साथ कुछ क्वालिटी टाइम साथ में बिताने का प्लान करते हैं। हालांकि अनुपमा बहुत ज्यादा ट्रिप पर जाने की इच्छा नहीं दिखाती हैं। आखिरकार दोनों ट्रिप पर चले ही जाते हैं लेकिन दोनों पर एक मुसीबत आ जाती है। दोनों का एक दुर्घटना से सामना होता है। कुछ गुंडे एक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड से अलग करके किडनैप करके ले जा रहे होते हैं लेकिन ये अनुज और अनुपमा से देखा नहीं जाता। दोनों उन गुंडों से भिड़ जाते हैं लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं मिलती और उल्टा उन पर हमला हो जाता है और वो खून से लथपथ हो जाते हैं। लड़का बॉयफ्रेंड कुछ ठीक हालत में होता है और वो उन दोनों को अस्पताल लेकर जाता है। 

    दोनों की जान बच जाएगी। लेकिन जब दोनों को होश आएगा तो अनुज और अनुपमा की आंशिक रूप से यादाश्त जा चुकी होगी और इसी के बाद दोनों को अलग होने की कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि अभी ये पूरी तरह से तय नहीं है या इसमें कुछ ट्विस्ट है, ये अभी साफ नहीं है लेकिन दर्शकों ने साफ इस ट्रैक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और वो इसे बदलवना चाहते हैं।

    अब देखना होगा दर्शकों की इस अपील को देखते हुए मेकर्स क्या करते हैं।

    Tags