Anupamaa: अनुपमा को परेशानी में छोड़ ठुमके लगाती दिखीं काव्या, फैंस ने जमकर लिए मजे

    सीरियल अनुपमा में काव्या का रोल मदालसा शर्मा निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक नया वीडियो फैंस के बीच शेयर की है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। 

    Anupamaa: अनुपमा को परेशानी में छोड़ ठुमके लगाती दिखीं काव्या, फैंस ने जमकर लिए मजे

    सीरियल अनुपमा इस वक्त टीवी टीआरपी की दुनिया में काफी अच्छी परफॉर्मेंस देता हुआ दिखाई दे रहा है। सीरियल टीवी टीआरपी की दुनिया में टॉप पोजीशन पर बना हुआ है। इस सीरियल को काफी वक्त से उसकी पोजीशन से कोई दूसरा शोज या फिर सीरियल्स नहीं हटाया पाया है। इस सीरियल के लिए उसके किरदार काफी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीरियल का किरदार काव्या भी लोगों का दिल जीतने में सफल हो रहा है। सीरियल के अंदर काव्या का रोल मदालसा शर्मा बखूबी निभा रही हैं।

    एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में येलो कलर की ड्रेस पहने हुए वो डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वी़डियो में मदालसा शर्मा दिलवाले दुल्हनियां फिल्म के गाने मेरे ख्वाबों में जो आए पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ मदालसा शर्मा का वीडियो। 

    पहले भी दिल धड़का चुकी हैं मदालसा शर्मा

    वीडियो में मदालसा शर्मा येलो कलर की ड्रेस पहने हुए काफी कमाल की नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद वनराज का दिल फिर से काव्या को लेकर धड़कना शुरू कर देगा। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपके लिए चांद क्या उससे भी ज्यादा चीजें लेकर आ सकते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया- सुंदर बहुत लग रही हो आप मैम। ऐसा पहली बार नहीं है जब मदालसा ने इस तरह का वीडियो फैंस के बीच शेयर किया हो। इससे पहले भी वो लोगों के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चुकी हैं, जिस पर कमेंट्स की बौछार आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीरियल अनुपमा के अंदर इस वक्त अनुपमा चोरी के इल्जाम में बुरी तरह से फंस गई है। इसका असली दोषी उनका बेटा तोषू है, जिसकी सच्चाई सामने आ गई है। 

    Tags