Anupamaa: बाप बेटी के आतंक से परेशान हैं काव्या और अधिक, कर रहे हैं सुसाइड करने की तैयारी

    खबर आ रही है कि अनुपमा के सेट की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में अधिक और काव्या जान देने की बात कर रहे हैं। 

    Anupamaa: बाप बेटी के आतंक से परेशान हैं काव्या और अधिक, कर रहे हैं सुसाइड करने की तैयारी

    सीरियल 'अनुपमा' में इस समय जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। मालती ने दोबारा वापसी करके अनुपमा के सिर पर बम फोड़ दिया है। अब अनुपमा जासूस की तरह मालती के अतीत को छानने में जुटी हुई है। जल्द ही अनुपमा अनुज का जन्मदिन सेलीब्रेट करेगी। अनुज के जन्मदिन में एक के बाद एक बड़े खुलासे होने वाले हैं। हालांकि इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' के एक वीडियो ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। कुछ समय पहले ही टीवी अदाकारा मदालसा शर्मा ने सीरियल 'अनुपमा' के सेट का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। 

    इस वीडियो में मदालसा शर्मा और अधिक मेहता सुसाइड की बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में काव्या फैंस को बता रही है कि वो अपने प्रिपेशन को कम करने के लिए अधिक के पास आई थी। अब पाखी का पति उसे सुसाइड करने के नए नए तरीके बता रहा है। ये बात बोलकर काव्या रोना शुरू कर देती है। वहीं अधिक भी काव्या के कंधे का सहरा लेता है। 

    मदालसा शर्मा का ये वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है। फैंस को लग रहा है कि जल्द ही काव्या और अधिक की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है। वहीं कुछ लोग काव्या और अधिक की मजाक बना रहे हैं। लोगों का मानना है कि वनराज और पाखी की जोड़ी ने इन दोनों की जिंदगी को बर्बाद कर दिया है। हालांकि शो में इस समय वनराज और पाखी दोनों ही सुधर गए हैं। हालांकि कहा नहीं जा सकता कि कब तक पाखी और वनराज अपने गुस्से पर काबू करेंगे। 

    मदालसा शर्मा यानी काव्या इस समय परिवार के गुस्से का सामना कर रही है। वहीं अधिक भी खुद को जेल जाने से बचा रहा है। रोमिल की वजह से अधिक बुरी तरह फंस गया था। अधिक को लगने लगा था कि अब वो पुलिस के शिकंजे से खुद को नहीं बचा पाएगा। भला हो अनुपमा का जिसने सच पता करके अधिक को बचा लिया। 

    Tags