अनुपमा स्टार मदालसा शर्मा के असली ससुराल में भी मौत ने दी दस्तक, घर में पसरा मातम

    खबर आ रही है कि बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती के घर में उनकी मां का देहांत हो गया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है।

    अनुपमा स्टार मदालसा शर्मा के असली ससुराल में भी मौत ने दी दस्तक, घर में पसरा मातम

    सीरियल अनुपमा में हाल ही में माया की मौत हुई है। पूरा शाह और कपाड़िया परिवार माया की मौत के बाद सदमे में है। परिवार ने लोग माया के अंतिम संस्कार में जुटे हुए हैं। इस दौरान काव्या भी वनराज के साथ माया की शोक सभा में पहुंची थी। इसी बीच काव्या के घर में एक बड़ा हादसा हो गया है। काव्या यानी मदालसा शर्मा के घर में भी मौत ने दस्तक दे दी है। खबर आ रही है कि मदालसा शर्मा के ससुराल में भी किसी की मौत हो गई है। बता दें आज बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की मां शांति रानी का देहांत हो गया है। 

    शांति मदालसा शर्मा की दादी सास थीं। शांति रानी बीते काफी समय से बीमार चल रही थीं। इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। इस बात की जानकारी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने दी है। तीन साल पहले ही मिथुन चक्रवर्ती ने अपने पिता को खोया था। ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है। मिथुन चक्रवर्ती के फैंस लगातार शांति रानी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

    मिथुन चक्रवर्ती की मां की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड सितारे, राजनेता सभी लोग सोशल मीडिया के जरिए मिथुन चक्रवर्ती की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं फैंस भी मिथुन चक्रवर्ती के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती इस समय डांस बांग्ला डांस नाम के रिएलिटी शोज को जज कर रहे हैं।

    कुछ समय पहले ही मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय ने भी बॉलीवुड में एंट्री की थी। महाअक्षय 8 साल बाद बॉलीवुड की दुनिया में लौटे हैं। वहीं मिथुन चक्रवर्ती की बहूरानी मदालसा शर्मा इस समय सीरियल अनुपमा में काम कर रही हैं। सीरियल अनुपमा के जरिए मदालसा शर्मा फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। हालांकि ये खबर सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कुछ समय के लिए मदालसा शर्मा सीरियल अनुपमा से दूर रहेंगी। 

    Tags