Anupamaa: कैंची की तरह जबान चलाने वाली काव्या के सपोर्ट में उतरा असली पति, हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब [Exclusive]

    हाल ही में मिमोह चक्रवर्ती ने इस बात का खुलासा किया है कि वो अपनी पत्नी मदालसा शर्मा के किरदार काव्या के बारे में क्या ख्याल रखते हैं।

    Anupamaa: कैंची की तरह जबान चलाने वाली काव्या के सपोर्ट में उतरा असली पति, हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब [Exclusive]

    सीरियल अनुपमा इस समय टीआरपी लिस्ट में धमाल मचाए हुए है। शो में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स की मदद से सीरियल अनुपमा नंबर वन की पोजिशन पर बैठा हुआ है। शो में अक्सर अनुपमा, वनराज काव्या और बा लड़ाई करते नजर आते हैं। इन झगड़ों की वजह से अनुपमा के ये किरदार अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। वनराज और काव्या तो बड़ी ही आसानी से हेटर्स के निशाने पर आ जाते हैं। इसी बीच काव्या का किरदार निभाने वाली अदाकारा मदालसा शर्मा के पति मिमोह चक्रवर्ती ने उनके हेटर्स की क्लास लगा दी है।

    मिमोह चक्रवर्ती ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि मदालसा शर्मा असल जिंदगी में काव्या की तरह बिल्कुल भी नहीं है। देसीमार्टिनी हिंदी से बात करते हुए मिमोह चक्रवर्ती ने कहा, मदालसा शर्मा काव्या की तरह नहीं है। ये बात सच है कि काव्या को गुस्सा ज्यादा आता है। यहां हम ये बात नहीं भूल सकते कि काव्या को आस पास होने वाली घटनाएं गुस्सा दिलाती हैं। 

    आगे मिमोह चक्रवर्ती ने कहा, लोग भले ही काव्या के किरदार को गलत बताते हों लेकिन मेकर्स ने इस रोल पर काफी काम किया है। काव्या लोगों की सच्चाई दिखाती है। काव्या एक मॉर्डन लड़की है जो कि परिवार और ऑफिर दोनों को संभालना जानती है। वो अपने हक के लक के लिए लड़ती है। काव्या को हमेशा पता होता है कि क्या सही है और क्या गलत...।

    गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती 8 साल बाद इंडस्ट्री में लौट रहे हैं। मिमोह चक्रवर्ती जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्धिकी की फिल्म जोगीरा सारारारा में नजर आने वाले हैं। 

    Tags