Anupamaa: काव्या बनकर कई एपिसोड्स की शूटिंग कर चुकी है टीवी की ये अदाकारा, ऑनएयर होने से पहले शो को मारी लात

    आपको जानकर हैरानी होगी कि रुपाली गांगुली के शो के लिए मदालसा शर्मा पहली पसंद नहीं थी। मेकर्स ने तो काव्या के तौर पर किसी और को फाइनल किया था। 

    Anupamaa: काव्या बनकर कई एपिसोड्स की शूटिंग कर चुकी है टीवी की ये अदाकारा, ऑनएयर होने से पहले शो को मारी लात

    सीरियल अनुपमा में काव्या विलेन के तौर पर जानी जाती है। एक समय था जब सीरियल अनुपमा में काव्या ने अपने रंग दिखाए थे। काव्या ने आते ही अनुपमा के शादीशुदा घर को तोड़ दिया था। जिसके बाद काव्या ने अनुपमा की जिंदगी तबाह कर दी। यही वजह है जो लोग आज भी काव्या को पसंद नहीं करते हैं। काव्या समय समय पर लोगों की नफरत का शिकार होती रहती है। हालांकि समय के साथ काव्या सुधर गई है। अब तो काव्या अनुपमा को अपनी पक्की सहेली मानती है। मदालसा शर्मा काव्या के रोल में कई बार लोगों की वाहवाही बटोर चुकी हैं। 

    आपको जानकर हैरानी होगी कि मदालसा शर्मा काव्या के रोल के लिए राजन शाही की पहली पसंद नहीं थीं। जी हां, सही सुना आपने...। राजन शाही ने तो किसी और हसीना को काव्या के तौर पर चुना था। यहां हम बात कर रहे हैं टीवी अदाकारा अदिति गुप्ता की जो कि काव्या के तौर पर फाइनल की गई थीं। अदिति गुप्ता ने तो सीरियल अनुपमा की शूटिंग भी शुरू कर दी थी।

    चंद एपिसोड में काम करने के बाद अदिति गुप्ता को कोरोना वायरस हो गया। कोरोना के डर से अदिति गुप्ता ने अचानक ही सीरियल अनुपमा को अलविदा कहने का मन बना लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि अदिति गुप्ता ने अनुपमा के ऑनएयर होने से ठीक पहले शो को छोड़ने का मन बनाया था। जिसके बाद मेकर्स ने आनन फानन मदालसा शर्मा को काव्या के रोल के लिए फाइनल किया।

    मदालसा शर्मा ने अनुपमा की सौतन बनकर सबका दिल जीत लिया था। चंद दिनों में ही मदालसा शर्मा एक बड़ी स्टार बन गईं। वहीं अदिति गुप्ता के हाथ से एक बड़ा प्रोजेक्ट निकल गया। अदिति गुप्ता ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस शो को वो छोड़ रही हैं वो एक दिन टीवी टीआरपी की दुनिया पर राज करेगा। बीते 3 साल से सीरियल अनुपमा फैंस के दिलों पर अपनी छाप बनाए हुए है।  

    Tags