Anupamaa Roast: एक ही घर में बहूएं हैं माँ-बेटी अनुपमा-पाखी, सीरियल ने दिए सबसे ज्यादा नाजायज बच्चे
सीरियल अनुपमा में उड़ा रिश्तों का मजाक, रिश्ते में मामा लगने वाले अधिक से की पाखी ने शादी

अनुपमा टीवी का नंबर 1 शो बना हुआ है। लीड रोल में रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना ऑडियंस की पहली पसंद बने हुए हैं। इस शो में कई ऐसे मुद्दों को उठाया है जिसने समाज में औरतों की स्थिति को बयान किया है। इन सामाजिक मुद्दों ने कई महिलाओं को फैसले लेने में मदद की होगी। लेकिन दूसरी तरफ इस शो में कई ऐसे पहलू दिखाए गये हैं जो सिर्फ ऑडियंस को हंसाने और मेकर्स का मजाक उड़ाने के काम आये।
एक ही घर की बहूएं हैं अनुपमा और बेटी पाखी
अनुपमा ने अनुज से दूसरी शादी के बाद शाह परिवार छोड़ दिया और कपाड़िया हाउस की बहू बन गई। अब इस बीच पाखी को मम्मी अनुपमा की जेठानी बरखा के भाई अधिक से प्यार हो गया और अब पाखी भी कपाड़िया हाउस की बहू हैं। माँ और बेटी एक ही घर में। हैरानी की बात तो ये है कि रिश्ते से अधिक, पाखी का मामा लगेगा। लेकिन ये टीवी शो की दुनिया है यहां कुछ भी हो सकता है।
डिंपल पहुंची शाह हाउस
अनुज जी लड़की की मदद कर अपने घर लाया था अब वो शाह परिवार की बहू डिंपल है। अनुज ने डिंपल को अपनी बेटी माना था उसे बेटी की तरह विदाई दी। लेकिन शादी के बाद वो अनुपमा की बहू हो गई। अगर वो अनुज की बेटी है तो अनुपमा की भी रिश्ते में बेटी लगनी चाहिए। लेकिन शायद प्रोड्यूसर राजन शाही नए एक्टर पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते थे। इसलिए एक ही एक्टर से दो काम करवा लिए।
काव्या की प्रेग्नेंसी
वनराज ने अनुपमा को धोखा दे कर काव्या का हाथ थाम लिया था। वनराज, काव्या के प्यार में पागल थे। लेकिन अचानक काव्या को छोड़ का वनराज का दिल वापस अनुपमा पर आने लगा और काव्या अनिरुद्ध के बच्चे की माँ बन गई। अब वनराज पोता-पोती खिलाने की उम्र में काव्या के बच्चे के पिता बनने वाले हैं। हम यहां एज शेमिंग नहीं कर रहे हैं। बस सीरियल में बढ़ रही जनसख्या को हाइलाइट कर रहे हैं।
सीरियल में नाजायज बच्चे
इस सीरियल ने अभी तक के सबसे ज्यादा नाजायज बच्चे दिए हैं। सीरियल में दिखाया गया था कि अनुज, अनुपमा की गुरु मालती देवी के बेटे हैं। बाद में पता चला कि ये मालती देवी की नाजायज औलाद है। वनराज भी एक नाजायज बच्चे के पिता बनने वाले हैं। अनुज के बड़े भाई अंकुश भी एक नाजायज बच्चे के पिता हैं। मलतब ये नाजायज बच्चों की कहानी आगे बढ़ने वाली है।
अफेयर्स
इस सीरियल में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स सामने आये हैं। वनराज तो सबसे बड़ा उदाहरण हैं। लेकिन जब किंजल प्रेग्नेंट थी तब तोषु के अफेयर ने सभी को हैरान कर दिया था। काव्या तो वनराज से शादी के बाद अनिरुद्ध के बच्चे की माँ बनने वाली हैं। समर की गर्लफ्रेंड नंदिनी भी शो में वापसी करने वाली हैं। पाखी और रोमिल की कहानी को जोड़ा जा रहा है। पहले मेकर्स एक्टर्स के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स दिखायेंगे फिर नाजायज बच्चों को।