अनुपमा: अनुज के जाते ही शाहीर शेख ने मारी अनुपमा की जिंदगी में धमाकेदार एंट्री, आपने देखा क्या?

    आपको जानकर हैरानी होगी कि सीरियल अनुपमा में शाहीर शेख की एंट्री हो चुकी है। बाकी फैंस की तरह आपने भी ये बात नोटिस नहीं की होगी। 

    अनुपमा: अनुज के जाते ही शाहीर शेख ने मारी अनुपमा की जिंदगी में धमाकेदार एंट्री, आपने देखा क्या?

    सीरियल अनुपमा में इस समय जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। अनुपमा की कहानी में अनुज और अनुपमा अलग हो चुके हैं। अनुपमा के जाने की वजह से शाह परिवार में हंगामा मचा हुआ है। वहीं बरखा ने अनुज के बिजनेस को हड़प लिया है। इसी बीच अनुपमा को लेकर एक बड़ी जानकारी हमारे हाथ लगी है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो सीरियल अनुपमा में अनुज के जाते ही एक नई एंट्री करवाई गई है जिसके बारे में अब तक भी फैंस को नहीं पता है। ये नई एंट्री किसी और की नहीं बल्कि टीवी एक्टर शाहीर शेख की है।

    जी हां, सही सुना आपने...। शाहीर शेख अनुपमा की कहानी का हिस्सा बन चुके हैं। अब आप कहेंगे कि पूरे शो में आपने कहीं पर भी शाहीर शेख को तो देखा ही नहीं है। दरअसल सीरियल अनुपमा में शाहीर शेख नहीं बल्कि उनकी आवाज की एंट्री हुई है। हाल ही में अनुज और अनुपमा के पास एक फोन गया था। ये फोन अनुज और अनुपमा को अंकुश ने किया था। 

    फोन पर अंकुश अनुज को फोन करके बताता है कि अहमदाबाद में कुछ काम है। ऐसे में अनुज को मुंबई से वापस आना होगा। इस सीन के बाद अनुपमा के बैकग्राउड में एक कविता सुनाई दी थी। ये आवाज सुनकर अनुपमा को अनुज की याद आ गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये आवाज शाहीर शेख की थी। इस आवाज का वॉइसओवर शाहीर शेख ने किया था। इस बात का खुलासा खुद शाहीर शेख ने किया है।

    इंडिया फोरम से बात करते हुए शाहीर शेख ने कहा, मेकर्स चाहते थे कि एक सीन के लिए मैं अनुपमा में वॉइस ओवर दूं। ये बात सुनकर मैं खुद हैरत में पड़ गया था। मेरे लिए ये बहुत ही मुश्किल काम था। हालांकि इस वॉइस ओवर को लेकर मैं बहुत उत्साहित था। मैं डीकेपी प्रोडक्शन हाउस का धन्यवाद कहना चाहता हूं जो उन्होंने मुझे ये चांस दिया। 

    Tags