अनुपमा: लाइव के दौरान अपने फैंस पर भड़के गौरव खन्ना, आने वाले महाट्विस्ट का राज खोलकर मचाई सनसनी

    सीरियल अनुपमा स्टार गौरव खन्ना हाल ही में लाइव आए थे। इस दौरान गौरव खन्ना ने अपने फैंस से जमकर बातें कीं। 

    अनुपमा: लाइव के दौरान अपने फैंस पर भड़के गौरव खन्ना, आने वाले महाट्विस्ट का राज खोलकर मचाई सनसनी

    सीरियल अनुपमा में इस समय जमकर बवाल मचा हुआ है। अनुज ने अनुपमा की जिंदगी को नर्क बनाकर रख दिया है। अनुज ने साबित कर दिया है कि बेटी के आगे अनुपमा की कोई इज्जत नहीं है। अनुज ने अनुपमा को तलाक तक देने का फैसला कर लिया है। इतना ही नहीं अनुज तो अनुपमा को छोड़कर जा चुका है। इसी बीच अनुज यानी गौरव खन्ना ने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दे डाला है। बीती रात गौरव खन्ना ने लाइव आकर अपने फैंस से बात की। 

    इस दौरान गौरव खन्ना अपने फैंस के साथ जमकर गप्पे मारते नजर आए। हालांकि लाइव के दौरान कुछ फैंस ने गौरव खन्ना को परेशान कर दिया। लाइव करते समय फैंस बार बार अनुज यानी गौरव खन्ना से अपना नाम बुलवा रहे थे। पहले तो गौरव खन्ना ने कमेंट करने वाले सभी फैंस के नाम लिए। बाद में गौरव खन्ना कहते नजर आए कि वो फैंस के सवाल के जवाब देने आए हैं। पता नहीं लोग उनके अपना नाम क्यों बुलवा रहे हैं।

    इस दौरान गौरव खन्ना अपना गुस्सा कंट्रोल करते नजर आए। गौरव खन्ना का ये अंदाज देखकर लोग हैरत में पड़ गए। गौरव खन्ना का ये कमेंट सुनने के बाद लोगों ने उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए गौरव खन्ना ने बताया कि सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आखिर क्या होने वाला है। 

    गौरव खन्ना ने कहा कि वो फिलहाल शो में होने वाले किसी भी अपडेट के बारे में बात नहीं कर सकते। शो के ट्विस्ट जानने के लिए फैंस को सीरियल अनुपमा देखना ही होगा। लाइव के दौरान बरखा यानी अश्लेषा सावंत ने भी गौरव खन्ना से बात की। अश्लेषा सावंत का कमेंट देखकर गौरव खन्ना काफी खुश हो गए। बता दें सीरियल अनुपमा की शूटिंग से ब्रेक लेकर गौरव खन्ना लाइव करने आए थे। इस बार गौरव खन्ना के साथ रुपाली गांगुली नहीं दिखीं।