Anupamaa: काव्या के आगे जमकर चमचागिरी करता दिखा वनराज, पत्नी के जाते ही गिरगिट की तरह बदला रंग

    सीरियल अनुपमा के सेट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वनराज काव्या की चमचागिरी करता दिख रहा है। 

    Anupamaa: काव्या के आगे जमकर चमचागिरी करता दिखा वनराज, पत्नी के जाते ही गिरगिट की तरह बदला रंग

    सीरियल 'अनुपमा' में इस समय खूब बवाल देखने को मिल रहा है। समर और डिंपल की शादी में शाह हाउस के लोगों का दिमाग खराब हो गया है। शादी की हर रस्म में किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही है। हाल ही में वनराज को पता चला था कि काव्या मां बनने वाली है। ये बात जानते ही वनराज की हवा टाइट हो गई थी। वनराज दादा बनने की उम्र में बाप बनने से इनकार कर देता है। हालांकि काव्या के आगे वनराज की एक भी नहीं चली। इसी बीच सोशल मीडिया पर वनराज और काव्या की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

    कुछ समय पहले ही सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। इस वीडियो में वनराज कैमरे के आगे काव्या की ताकीफ करता नजर आ रहा है। वनराज कह रहा है कि काव्या उसकी जिंदगी है। ये बात सुनते ही काव्या काफी खुश हो गई। फिर क्या था काव्या अचानक ही वनराज को छोड़कर चली गई। 

    काव्या के जाते ही वनराज ने अपनी असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। वनराज ने दावा किया कि भले ही काव्या उसकी जिंदगी हो लेकिन ऐसी जिंदगी पर वो लानत भेजता है। वनराज की ये बात सुनकर सबकी हंसी छूट गई है। लोग वनराज के इस डायलॉग की खूब मजाक बना रहे हैं। कुछ लोग तो वनराज को भीगी बिल्ली तक बता रहे हैं। 

    लोगों का कहना है कि वनराज की बोलती काव्या के सामने बंद हो जाती है। वह बात अलग है कि शो में ऐसा बिल्कुल नहीं है। सीरियल अनुपमा में तो वनराज हमेशा काव्या को आंख दिखाता है। जल्द ही सीरियल अनुपमा में एक बार फिर से काव्या और वनराज का आमना सामना होने वाला है। वनराज परिवार के लोगों को काव्या की प्रेग्नेंसी के बारे में बता देगा। बा काव्या को घर से जाने के लिए कहेगी। वनराज काव्या को अपने घर से बाहर नहीं जाने देगा। 

    Tags