साल 2023 में दुल्हन बनेंगी अनुष्का शेट्टी? दुबई के इस बिजनेसमैन के गले में डालेंगी वरमाला

    खबर आ रही है कि साउथ की जानीमानी अदाकारा अनुष्का शेट्टी शादी करने जा रही हैं। इसी बीच अनु्ष्का शेट्टी की शादी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। 

    साल 2023 में दुल्हन बनेंगी अनुष्का शेट्टी? दुबई के इस बिजनेसमैन के गले में डालेंगी वरमाला

    अनुष्का शेट्टी साउथ की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनकी शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। बीते कुछ समय में अनुष्का शेट्टी का नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ जोड़ा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अनुष्का शेट्टी अपने कोस्टार को दिल दे बैठी थीं। हालांकि अनुष्का शेट्टी ने कभी भी इस खबर पर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया। अनुष्का शेट्टी प्रभास को केवल अपना अच्छा दोस्त बताती हैं। इसी बीच अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो अनुष्का शेट्टी अगले साल यानी 2023 में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि अनुष्का शेट्टी दुबई के किसी बिजनेसमैन के साथ शादी करेंगी। 

    ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसी भविष्यवाणी तो एक एस्ट्रोलॉजर ने की है। बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए एस्ट्रो पंडित जगन्नाथ गुरूजी ने बताया, साल 2023 में अनुष्का शेट्टी के शादी के योग बन रहे हैं। अगर अनुष्का शेट्टी इंडस्ट्री से बाहर के इंसान के साथ सात फेरे लेंगी तो उनकी पर्सनल लाइफ कमाल की रहेगी। अगर अनुष्का शेट्टी ने इंडस्ट्री के किसी शख्स को अपना दिल दे दिया तो उनकी शादी में दिक्कतें आ सकती हैं। शादी के मामले में 2023 अनुष्का शेट्टी के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। आने वाले साल में अनुष्का शेट्टी को अपना हमसफर किसी भी समय मिल सकता है। 

    गौरतलब है कि अनुष्का शेट्टी अगले साल पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। अपनी अगली फिल्म में अनुष्का शेट्टी शेफ का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी के साथ नवीन पोलीशेट्टी नजर आएंगे। अनुष्का शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सजग रहती हैं। अनुष्का शेट्टी कभी भी मीडिया के सामने अपने पर्सनल लाइफ के राज नहीं खोलती हैं। ऐसे में अनुष्का शेट्टी की शादी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। लोग जानना चाहते हैं कि वो दुबई का बिजनेसमैन कौन है जिसे अनुष्का शेट्टी डेट कर रही हैं।